देश में हर दिन बढ़ती संक्रमितों की संख्या के बीच मरीज रिकवर भी तेजी के साथ हो रहे हैं

(थोड़ी राहत)

भारत में जारी कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर हर दिन तेज होती जा रही है। हर दिन संक्रमण के मामले और मौत की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ रही है। इस बीच थोड़ी राहत वाली बात यह है कि संक्रमण से ठीक होने वालों का आंकड़ा डेढ़ करोड़ के पार हो गया है।

अब तक 1 करोड़ 50 लाख 78 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 2.70 लाख लोग रिकवर हुए हैं। अब तक एक दिन में ठीक हुए मरीजों का ये सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले मंगलवार को 2.62 लोग रिकवर हुए थे।

ओवरऑल रिकवरी रेट में भी 1.8% की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। ये अब 82.08% हो गया है।
बता दें कि देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.12 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 82 फीसदी है। एक्टिव केस बढ़कर 16 फीसदी से ज्यादा हो गए। कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है। जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है।

एक दिन में 3.79 लाख मरीज मिले, 3646 मौतें भी हुईं—-

चिंता की बात ये है कि बुधवार को 3 लाख 79 हजार 164 नए मरीजों की पुष्टि हुई। अब तक एक दिन में मिले नए मरीजों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 27 अप्रैल को सबसे ज्यादा 3.62 लाख मरीजों की पहचान हुई थी। इसके अलावा 24 घंटे के अंदर 3,646 संक्रमितों की मौत भी हो गई। ये लगातार दूसरा दिन था, जब तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इससे पहले मंगलवार को 3,286 मौतें रिकॉर्ड की गई थीं।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में—-

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 3.79 लाख
बीते 24 घंटे में कुल मौत: 3,646
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 2.70 लाख
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 1.83 करोड़
अब तक ठीक हुए: 1.50 करोड़
अब तक कुल मौतें: 2.04 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 30.77 लाख ।

अब तक देश भर में 15 करोड़ से अधिक लोगों को लग चुकी है वैक्सीन—

देश में 16 जनवरी से कोरोना का टीका लगाए जाने के अभियान की शुरुआत हुई थी। 28 अप्रैल तक देशभर में 15 करोड़ 20 हजार 648 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं। बीते दिन 21 लाख 93 हजार 281 टीके लगे। वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था।

1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर से सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है। अब 1 मई से 18 से ऊपर के लोगों को भी टीका लगाया जाएगा।

Related Articles

Latest Articles

दिल्ली हाई कोर्ट से मनीष सिसोदिया को लगा बड़ा झटका, जमानत याचिका दूसरी बार...

0
दिल्ली शराब नीति से जुड़े कथित घोटाला मामले में आरोपी दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा...

सीएम धामी ने की चार धाम यात्रा, पेयजल, विद्युत आपूर्ति तथा वनाग्नि रोकथाम प्रबंधन...

0
मंगलवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सांय सचिवालय में प्रदेश में संचालित चार धाम यात्रा, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्थाओं के साथ ही...

1 जुलाई से लागू होने वाले नए आपराधिक कानूनों के लिए उत्तराखंड की तैयारी...

0
1 जुलाई 2024 से देशभर में लागू होने वाले तीन नए आपराधिक कानूनों के लिए उत्तराखंड की तैयारी पूरी हो चुकी है. मुख्य सचिव...

अगर आप भी आ रहे हैं गंगोत्री- यमुनोत्री धाम के दर्शन को, तो जरूर...

0
उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम यात्रा चल रही है. अगर आप भी यात्रा पर आ रहे हैं गंगोत्री- यमुनोत्री धाम के दर्शन करना...

लंदन: सिंगापुर एयरलाइंस की फ्लाइट में सीरियस टर्बुलेंस, एक यात्री की मौत-कई घायल

0
लंदन से सिंगापुर जा रही एक फ्लाइट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. यहां सिंगापुर एयरलाइंस की फ्लाइट में सीरियस टर्बुलेंस आने के...

दिल्ली: AAP पर स्वाति मालीवाल ने लगाए फिर गंभीर आरोप, बोली-मैंने सच कहा तो...

0
आप कि राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बीती रात 10 बजे उन्होंने एक्स...

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा इंडी गठबंधन की डूब रही है नाव, सपा-कांग्रेस ले रहे...

0
मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परेड ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने इलाहाबाद और फूलपुर के भाजपा प्रत्याशियों, नीरज...

उत्तराखंड में इस बार गर्मी ने थोड़ा रिकॉर्ड, 39 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा...

0
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव देखने को मिला जब हवा चलने और नमी के कारण तापमान में गिरावट आई। अधिकतम तापमान लगभग एक डिग्री...

मुंबई: एमिरेट्स की फ्लाइट की चपेट में आने से 40 राजहंसों की मौत,...

0
मुंबई में एमिरेट्स की फ्लाइट की चपेट में आने से 40 राजहंसों की मौत हो गई. इस बात की जानकारी तब हुई जब मुंबई...

केदारनाथ धाम में अब गर्भगृह से दर्शन शुरू, तीर्थपुरोहितों ने खास लोगों को ही दर्शन करने...

0
केदारनाथ धाम में भक्तों के लिए गर्भगृह से दर्शन की सुविधा फिर से शुरू हो गई है। आज मंगलवार की सुबह पांच बजे से...