मालेगांव ब्लास्ट केस में आज NIA के स्पेशल कोर्ट में पेश होंगी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, मस्जिद के बाहर हुआ था बम बिस्फोट,जानें पूरा मामला

साल 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर और अन्य आरोपियों को सोमवार को विशेष एनआईए अदालत में पेश होने के लिए कहा गया है। प्रज्ञा के वकील जेपी मिश्रा ने कहा है कि वह आज कोर्ट में पेश होंगी।

 इससे पहले 19 दिसंबर को, मिश्रा ने आरोप लगाते हुए कहा था कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में मुकदमे में देरी कर रही है।

प्रज्ञा ठाकुर के अलावा, लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित, चतुर्वेदी और कुलकर्णी, अजय रहीरकर, सेवानिवृत्त मेजर रमेश उपाध्याय और सुधाकर द्विवेदी भी मामले में आरोपी हैं। आपको बता दें कि सात अभियुक्तों में से चार अदालत के समक्ष उपस्थित हुए थे। 19 दिसंबर को विशेष एनआईए अदालत में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित और सुधाकर चतुर्वेदी सहित तीन आरोपी पेश नहीं हुए थे।

उन पर गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए), विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं।

आरोपों में यूएपीए और धारा 120 (बी) (आपराधिक साजिश), 302 (हत्या), 307 (हत्या की कोशिश), 324 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) के कारण धारा 16 (आतंकवादी कार्य करना) और 18 (आतंकवादी कार्य करने की साजिश) शामिल हैं। साथ ही आईपीसी की 153 (ए) (दो धार्मिक समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) के तहत भी मामला दर्ज है।

29 सितंबर, 2008 को उत्तरी महाराष्ट्र के मालेगांव की एक मस्जिद के पास मोटरसाइकिल पर रखा विस्फोटक उपकरण फटने से छह लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक घायल हो गए थे।

मुख्य समाचार

लीड्स टेस्ट में यशस्वी जयस्वाल का धमाका: शानदार शतक के साथ रचा भारतीय रिकॉर्ड

इंग्लैंड के लीड्स (हेडिंग्ले) मैदान पर भारत और इंग्लैंड...

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 700 बिलियन डॉलर के करीब

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 13 जून को समाप्त...

ADR रिपोर्ट में खुलासा: 2024 चुनाव में सबसे ज्यादा खर्च करने वाली पार्टी बनी BJP, कांग्रेस भी पीछे नहीं

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) द्वारा जारी ताज़ा रिपोर्ट...

ओडिशा को पीएम मोदी का मेगा तोहफा: 18,600 करोड़ की 105 परियोजनाओं की सौगात, विकास को मिली रफ्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा को एक बड़ा विकासात्मक...

विज्ञापन

Topics

More

    लीड्स टेस्ट में यशस्वी जयस्वाल का धमाका: शानदार शतक के साथ रचा भारतीय रिकॉर्ड

    इंग्लैंड के लीड्स (हेडिंग्ले) मैदान पर भारत और इंग्लैंड...

    भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 700 बिलियन डॉलर के करीब

    भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 13 जून को समाप्त...

    Related Articles