दिल्ली की सीमाओं पर किलेबंदी को लेकर राहुल-प्रियंका ने किया सवाल ‘प्रधानमंत्री जी, अपने किसानों से युद्ध?’,

दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर किसानों का आंदोलन बीते दो महीने से जारी है. गणतंत्र दिवस के दिन हुई हिंसा के बाद अब सरकार की ओर से कड़ा रुख बरता जा रहा है. दिल्ली की सीमाओं पर पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए अभूतपूर्व इंतजाम किए जा रहे हैं.

अब इसी मसले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा की ओर से सरकार पर निशाना साधा गया है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली की सीमाओं पर दिल्ली पुलिस द्वारा की जा रही तैयारियों की तस्वीरों को साझा किया, साथ ही उन्होंने लिखा कि भारत सरकार, पुल बनाइए-दीवारें नहीं. राहुल गांधी के अलावा प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी एक वीडियो ट्वीट किया, साथ ही उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री जी, अपने किसानों से ही युद्ध?

मुख्य समाचार

इजराइल और ईरान के बढ़ते तनाव के बीच लाल निशान में बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी

मुंबई| भारतीय इक्विटी बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को...

विज्ञापन

Topics

More

    इजराइल और ईरान के बढ़ते तनाव के बीच लाल निशान में बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी

    मुंबई| भारतीय इक्विटी बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को...

    Related Articles