‘नफ़रत की ज़मीन पर बन रहा है राम मंदिर’ -बोले आरजेडी

बीते शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह द्वारा राम मंदिर को लेकर एक बड़ा बयान दिया गया। बता दे कि उन्होंने कहा ‘राम मंदिर का निर्माण नफ़रत की ज़मीन पर हो रहा है।’ उनके अनुसार, ‘भारत में अब इंसानियत से बड़े उन्मादियों के राम बचेंगे।’

इसी के साथ उन्होंने कहा कि ‘भारत के राम भारत के कण कण में रहेंगे, आरएसएस वालों के राम चाहे जहां बैठें।’

साथ ही ”अयोध्या के मंदिर में शबरी के, तुलसी के राम नहीं बल्कि पत्थरों के भीतर क़ैद एक राम रहेंगे। वो राम लोगों के, ग़रीबों के, झोपड़ियों में रहने वालों के राम नहीं होंगे।”

”भारत की भूमि मानी जाती थी। राम मय है, कृष्ण मय है, अब वह सब ख़त्म।” बता दे कि जगदानंद सिंह का यह बयान गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के त्रिपुरा में दिए गए एक बयान के बाद आया। शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा था कि 2024 की पहली जनवरी तक अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो जाएगा।


हालांकि जगदानंद सिंह ने कहा, ”भारत की जनता तो सदियों से रामायण को लेकर बैठी है। सुबह से लेकर शाम तक उसका पाठ करती रहती है। अब भारत राम का नहीं रहेगा, लेकिन भारत में राम का मंदिर ज़रूर रहेगा। पत्थरों के बीच में राम रहेंगे। हृदय के बीच में कैसे रहेंगे, ये मेरी समझ में नहीं आ रहा है।”

उनके अनुसार, ”कण कण से सिमट कर राम उस चारदीवारी में चले गए। ये किसके राम हैं, इस राम से किनका रिश्ता है?” उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी राजद ‘हे राम’ में विश्वास करती है, ‘श्री राम’ में नहीं।

इसी के साथ जगदानंद सिंह ने कहा, ”हमारे हृदय में राम हैं, पत्थर या मंदिरों में नहीं। श्रीराम न तो अयोध्या में हैं और न ही लंका में, बल्कि वे शबरी की कुटिया में रहते हैं। वो आज भी वहां मौजूद हैं। अब ‘श्री राम’ वाले लोग उन्हें अपनी दिल से निकाल कर मंदिरों में बैठा रहे हैं।”

मुख्य समाचार

आंध्र प्रदेश में 370 किलो गांजा बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार, चार फरार

अंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिला (विशाखापत्तनम ज़ोन) में पुलिस...

बांके बिहारी मंदिर विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी: ‘भगवान श्रीकृष्ण थे पहले मध्यस्थ

सुप्रीम कोर्ट की पीठ—न्यायमूर्ति बी.वी. नागरात्ना और न्यायमूर्ति सतिश...

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट की नसीहत, आपको ऐसा नहीं कहना चाहिए था

भारतीय सेना पर कथित टिप्पणी करने के मामले में...

Topics

More

    आंध्र प्रदेश में 370 किलो गांजा बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार, चार फरार

    अंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिला (विशाखापत्तनम ज़ोन) में पुलिस...

    बांके बिहारी मंदिर विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी: ‘भगवान श्रीकृष्ण थे पहले मध्यस्थ

    सुप्रीम कोर्ट की पीठ—न्यायमूर्ति बी.वी. नागरात्ना और न्यायमूर्ति सतिश...

    पूर्व बांग्लादेश प्रधानमंत्री शेख हसीना का ढाका वाला घर बनेगा ऐतिहासिक संग्रहालय

    बांग्लादेश की तत्कालीन गैर‑आवधिक सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख...

    Related Articles