‘नफ़रत की ज़मीन पर बन रहा है राम मंदिर’ -बोले आरजेडी

बीते शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह द्वारा राम मंदिर को लेकर एक बड़ा बयान दिया गया। बता दे कि उन्होंने कहा ‘राम मंदिर का निर्माण नफ़रत की ज़मीन पर हो रहा है।’ उनके अनुसार, ‘भारत में अब इंसानियत से बड़े उन्मादियों के राम बचेंगे।’

इसी के साथ उन्होंने कहा कि ‘भारत के राम भारत के कण कण में रहेंगे, आरएसएस वालों के राम चाहे जहां बैठें।’

साथ ही ”अयोध्या के मंदिर में शबरी के, तुलसी के राम नहीं बल्कि पत्थरों के भीतर क़ैद एक राम रहेंगे। वो राम लोगों के, ग़रीबों के, झोपड़ियों में रहने वालों के राम नहीं होंगे।”

”भारत की भूमि मानी जाती थी। राम मय है, कृष्ण मय है, अब वह सब ख़त्म।” बता दे कि जगदानंद सिंह का यह बयान गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के त्रिपुरा में दिए गए एक बयान के बाद आया। शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा था कि 2024 की पहली जनवरी तक अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो जाएगा।


हालांकि जगदानंद सिंह ने कहा, ”भारत की जनता तो सदियों से रामायण को लेकर बैठी है। सुबह से लेकर शाम तक उसका पाठ करती रहती है। अब भारत राम का नहीं रहेगा, लेकिन भारत में राम का मंदिर ज़रूर रहेगा। पत्थरों के बीच में राम रहेंगे। हृदय के बीच में कैसे रहेंगे, ये मेरी समझ में नहीं आ रहा है।”

उनके अनुसार, ”कण कण से सिमट कर राम उस चारदीवारी में चले गए। ये किसके राम हैं, इस राम से किनका रिश्ता है?” उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी राजद ‘हे राम’ में विश्वास करती है, ‘श्री राम’ में नहीं।

इसी के साथ जगदानंद सिंह ने कहा, ”हमारे हृदय में राम हैं, पत्थर या मंदिरों में नहीं। श्रीराम न तो अयोध्या में हैं और न ही लंका में, बल्कि वे शबरी की कुटिया में रहते हैं। वो आज भी वहां मौजूद हैं। अब ‘श्री राम’ वाले लोग उन्हें अपनी दिल से निकाल कर मंदिरों में बैठा रहे हैं।”

Related Articles

Latest Articles

मतदान के दौरान इन बातों का रखें ध्यान, मतदान करने जाएं तो मोबाइल घर...

0
जब आप अपना महत्वपूर्ण वोट डालने जाएं तो मोबाइल, कैमरा, ईयरफोन जैसे उपकरणों को घर पर ही छोड़ दें। मतदान केंद्र के अंदर इनका...

उत्तराखंड:मतदाताओं में दिन चढ़ने के साथ उत्साह, लोकतंत्र के महापर्व की तस्वीर

0
आज उत्तराखंड में पांचों लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है, जहाँ 83,37,914 मतदाता 55 प्रत्याशियों का चयन करेंगे। मतदान आयोग ने 75 प्रतिशत...

नैनीताल: मजदूरों की झोपड़ियों में लगी आग, आधा दर्जन झोपड़िया जलकर स्वाहा

0
हल्दूचौड़| गुरूवार को गंगापुर कबडवाल ग्राम पंचायत के भान देव नवाड़ गांव में मजदूरों की झोपड़ियों में आग लग गई. आग से आधा दर्जन...

राशिफल 19-04-2024: आज इन राशियों का चमकेगा भाग्य, पढ़ें मेष से मीन तक का...

0
1. मेष-:आज के दिन पारिवारिक रिश्तों में मजबूती देखने को मिलेगी. जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य भरपूर मिलेगा. विदेश में रह रहे परिजनों से...

19 अप्रैल 2024 पंचांग: जानें आज का शुभ मुहूर्त, कैलेंडर-व्रत और त्यौहार

0
आपके लिए आज का दिन शुभ हो. अगर आज के दिन यानी 19 अप्रैल 2024 को कार लेनी हो, स्कूटर लेनी हो, दुकान का...

आज सुहाने मौसम के साथ मतदाताओं को रहेगी गर्मी से राहत, हल्की बारिश की...

0
आज उत्तराखंड का मौसम सुहाना होने वाला है। यह खबर विशेष रूप से मतदान करने वालों के लिए राहत की बात है। मौसम विज्ञान...

लोकसभा चुनाव 2024: उत्तराखंड में खुले रहेंगे अस्पताल- मेडिकल कॉलेज, आदेश जारी

0
लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण में होने वाले मतदान के दिन 19 अप्रैल शुक्रवार को उत्तराखंड के सभी राजकीय अस्पताल और मेडिकल कॉलेज...

यौन उत्पीड़न मामले में बृज भूषण सिंह ने किया दिल्ली की अदालत का रुख,...

0
भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह ने गुरुवार को दिल्ली की एक अदालत में यौन उत्पीड़न मामले में आगे...

आतिशी का बड़ा आरोप, रची जा रही सीएम को जान से मारने की साजिश

0
सीएम अरविंद केजरीवाल पर ईडी द्वारा घर का खाना खाकर जानबूझ कर अपनी शुगर बढ़ाने का आरोप लगाने के बाद अब इस मामले में...

डीआरडीओ को मिली बड़ी सफलता, क्रूज ​मिसाइल का किया सफल परीक्षण

0
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने गुरुवार को ओडिशा के तट पर एकीकृत परीक्षण रेंज, चांदीपुर से स्वदेशी तकनीक से निर्मित क्रूज ​मिसाइल...