बेहोशी की हालत में किया दुष्कर्म, महिला छटपटाई तो मुंह पर किए सिलिंडर से कई वार

मंगलवार को एसपी सिटी सरिता डोबाल ने महिला की हत्या के मामले का अधिकारिक खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सोमवार तड़के करीब साढ़े चार बजे नगर निगम के कर्मचारी ने कंट्रोल रूम को सर्वे ऑफ इंडिया गेट के सामने रखे कूड़ेदान के पास महिला का शव पड़े होने की सूचना दी थी। कोतवाली व डालनवाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

इस बीच सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में पता चला कि एक युवक उसे घसीटते हुए कूड़ेदान की तरफ लेकर आया था। युवक की पहचान पास ही स्थित एक सार्वजनिक शौचालय के कर्मचारी राजेश कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने तत्काल राजेश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। राजेश ने बताया कि वह शराब लेने के लिए रेलवे स्टेशन के सामने वाले ठेके पर गया था। वहां पर वह महिला उसे घूमती हुई मिली। महिला खाना और शराब मांग रही थी।

राजेश ने उसे शराब पिलाने की बात कही और अपने साथ ऑटो से कमरे तक ले आया। यहां पर उसने महिला को पहले खाना खिलाया और फिर शराब पिलाई। शराब के नशे में उसने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन महिला ने उसे धक्का दे दिया। इसके बाद राजेश ने महिला का सिर दीवार में दे मारा। इससे वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में ही राजेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

महिला फिर से जब छटपटाई तो उसने महिला की मौत होने तक उसके सिर और मुंह पर पेट्रोमैक्स सिलिंडर से वार कर किए। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने की नियत से कूड़ेदान तक ले आया। वही एसपी सिटी ने बताया कि महिला की पहचान हो गई है। वह मूल रूप से बिजनौर की रहने वाली थी। उसका पति दिहाड़ी मजदूरी करता है।

मुख्य समाचार

सीएम धामी ने किया ‘मानसखंड’ एल्बम का विमोचन

देहरादून| सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री...

कैबिनेट ने दिए 57 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की मंजूरी, खर्च होंगे 5862 करोड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों...

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी व दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं

देहरादून| सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी...

ASEAN सम्मेलन में PM मोदी और ट्रम्प की संभवित मुलाकात, टैरिफ तनाव के बीच कूटनीतिक वार्ता पर नजर

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड...

Topics

More

    Related Articles