प्रदेश में जल्द शुरू होगी महिला होमगार्ड की भर्ती, शासनादेश हुआ जारी

उत्तराखंड में अब जल्द ही महिला होमगार्ड के 330 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। सरकार की ओर से भर्ती को लेकर शासनादेश जारी कर दिया है। संभवत: अगस्त महीने के पहले सप्ताह से भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए जल्द ही आप आवेदन कर सकते हैं। प्रदेश की महिलाओं के लिए यह सुनहरा मौका है।

उत्तराखंड में इस समय लगभग 6500 होमगार्ड विभिन्न सरकारी कार्यालयों के साथ ही पुलिस के कार्यों में सहयोग दे रहे हैं। इनमें पुरुष व महिला होमगार्ड दोनों ही शामिल हैं। अब महिला होमगार्ड के खाली पदों को भरने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिसंबर में हुई रैतिक परेड में महिला होमगार्ड की भर्ती की घोषणा की थी। इस क्रम में शासन ने आदेश जारी कर ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, उत्तरकाशी और टिहरी जिले में एक-एक महिला प्लाटून महिला होमगार्ड के पदों पर भर्ती करने का निर्णय लिया।

मुख्य समाचार

जनगणना का काम देशहित में ईमानदारी से पूरा होना चाहिए: मायावती

लखनऊ| बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती...

प्रमोटर ग्रुप से ज़ी को मिलेगा 2,200 करोड़ रुपये, डिजिटल विस्तार को मिलेगी नई रफ्तार

मुम्बईः ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (ZEE) ने अपने प्रमोटर ग्रुप...

विज्ञापन

Topics

More

    Related Articles