देहरादून में स्कूल संचालक के घर पर हुई लूट, गहने और रुपये लेकर बदमाश हुए फरार

देहरादून में बेखौफ हथियारबंद बदमाशों ने दिन दहाड़े एक स्कूल संचालक के घर में लूट की वारदात को अंजाम दिया। बता दे कि बदमाशों ने परिवार की महिलाओं को तमंचे और चाकू के बल पर बंधक बनाकर लूट की। इतना ही नहीं बदमाश सोने के कई जेवर और करीब 12 हजार की नगदी लूटकर फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि घटना दोपहर करीब 12 बजे नेहरू कॉलोनी सी ब्लॉक में वीके अग्रवाल के घर की है। अग्रवाल एमडीडीए से इंजीनियर पद से रिटायर हैं। उनका बेटा संदीप नेहरू कॉलोनी में ही सेंट एनी स्कूल चलाता है। आज दोपहर संदीप की पत्नी, बहन और मां घर में मौजूद थे।
करीब बारह बजे उनके घर में एक युवक घुसा। उसके पीछे तीन और बदमाश घुस गए। इनमें से एक के पास तमंचा और तीन के पास चाकू था। घर के नीचे हिस्से में वीके अग्रवाल की पत्नी और बेटी थीं। बदमाशों ने उन्हें डराते हुए जेवर और कीमती सामान मांगा।

बता दे कि दोनों महिलाओं ने जेवर और नगदी दे दी। इसी बीच ऊपर कमरे में मौजूद संदीप की पत्नी ने शोर सुनकर अपने पति को फोन किया। यह सुनकर बदमाश वहां से भाग निकले। बताया जा रहा है कि बदमाश स्कूटी से आए थे।
हालांकि एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि बदमाश चार थे। उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है।

मुख्य समाचार

लेक्स फ्रीडमैन के साथ पॉडकास्ट में बोले पीएम मोदी, ‘गोधरा कांड पर फैलाया गया झूठ’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लेक्स फ्रीडमैन के साथ पॉडकास्ट...

ब्लॉक हो सकता है आपका मेट्रो कार्ड, डीएमआरसी ने जारी की चेतावनी

दिल्ली में मेट्रो ट्रेन को राजधानी की लाइफ लाइन...

उदयपुर के राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन

महाराणा प्रताप के वंशज अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन...

बीएलए ने पाकिस्तानी सेना के काफिले पर हमला किया, 90 पाकिस्तानी सैनिक मारे जाने की खबर

पाकिस्तानी सेना पर बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) इन दिनों...

Topics

More

    लेक्स फ्रीडमैन के साथ पॉडकास्ट में बोले पीएम मोदी, ‘गोधरा कांड पर फैलाया गया झूठ’

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लेक्स फ्रीडमैन के साथ पॉडकास्ट...

    ब्लॉक हो सकता है आपका मेट्रो कार्ड, डीएमआरसी ने जारी की चेतावनी

    दिल्ली में मेट्रो ट्रेन को राजधानी की लाइफ लाइन...

    उदयपुर के राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन

    महाराणा प्रताप के वंशज अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन...

    अमेजन और फ्लिपकार्ट के वेयरहाउस पर रेड, छापे में हजारों बिना प्रमाणित प्रोडक्ट्स जब्त

    ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर बिना प्रमाणित प्रोडक्ट्स की बिक्री...

    Related Articles