चतुर्थ केदार के कपाट खुले, अब छह माह यहीं करेंगे श्रद्धालु भगवान शिव के मुख के दर्शन

हिमालय क्षेत्र में स्थित चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट शनिवार को ब्रह्ममुहुर्त में धार्मिक परंपरानुसार विधि-विधान से खोल दिए गए हैं। बता दे इस दौरान मंदिर में पहुंचे करीब 500 श्रद्धालु कपाट खुलने के साक्षी बने। अब छह माह तक भगवान शिव के मुख के दर्शन श्रद्धालु कर सकेंगे। रुद्रनाथ मंदिर को गेंदे के फूलों से सजाया गया है।

समुद्र तल से 11808 मीटर की ऊंचाई पर रुद्रनाथ मंदिर स्थित है। सुबह पुजारी जनार्दन प्रसाद तिवारी की अगुवाई में श्रद्धालु नारद कुंड में स्नान कर भगवान रुद्रनाथ के जलाभिषेक के लिए जल लाए। सुबह 6.10 मिनट पर पुजारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खोले। कपाट खुलने के साथ भोलेनाथ के अभिषेक के बाद बुग्याली फूलों से श्रृंगार हुआ।

फिर आम श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पूजा अर्चना की। मान्यता है कि शिव के मुख के दर्शन भारत में एकमात्र चतुर्थ केदार रुद्रनाथ धाम में होते हैं। शास्त्र मान्यता है कि रुद्रनाथ में स्वर्गारोहणी यात्रा पर जा रहे पांडवों को शिव ने मुख के दर्शन दिए थे। रुद्रनाथ की यात्रा दुर्गम मानी जाती है। गोपेश्वर के मंडल-चोपता हाईवे पर तीन किमी की दूरी तय कर सगर गांव से रुद्रनाथ की 19 किमी पैदल यात्रा शुरू होती है। इस यात्रा में पनार सहित अन्य मखमली बुग्याल, बर्फ से आच्छादित पर्वत श्रृंखला देखते बनती है।

मुख्य समाचार

राशिफल 21-09-2025: आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, जानिए

मेष- भावुकता में आकर कोई निर्णय लेना नुकसान कर...

सीएम धामी ने चमोली जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

चमोली| शनिवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

यूरोप के तीन बड़े एयरपोर्ट्स पर साइबर अटैक, कई फ्लाइट्स कैंसिल-रद्द

यूरोप के तीन बड़े एयरपोर्ट्स पर साइबर अटैक हुआ...

Topics

More

    राशिफल 21-09-2025: आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, जानिए

    मेष- भावुकता में आकर कोई निर्णय लेना नुकसान कर...

    Related Articles