इस दिन लॉन्च होगा सूर्य का अध्ययन करने वाला मिशन; ISRO ने आदित्य-L1 को लेकर किया बड़ा एलान

सूर्य का अध्ययन करने वाली पहली अंतरिक्ष-आधारित भारतीय वेधशाला आदित्य-L1 का प्रक्षेपण दो सितंबर को किया जाएगा। इसरो ने बताया कि इसके लिए सुबह 11:50 बजे का समय तय किया गया है। श्रीहरिकोटा से इसका प्रक्षेपण किया जाएगा। भारत का आदित्य एल1 अभियान सूर्य की अदृश्य किरणों और सौर विस्फोट से निकली ऊर्जा के रहस्य सुलझाएगा।

इसरो के मुताबिक, सूर्य हमारे सबसे करीब मौजूद तारा है। यह तारों के अध्ययन में हमारी सबसे ज्यादा मदद कर सकता है। इससे मिली जानकारियां दूसरे तारों, हमारी आकाश गंगा और खगोल विज्ञान के कई रहस्य और नियम समझने में मदद करेंगी। हमारी पृथ्वी से सूर्य करीब 15 करोड़ किमी दूर है।आदित्य एल1 वैसे तो इस दूरी का महज एक प्रतिशत ही तय कर रहा है, लेकिन इतनी सी दूरी तय करके भी यह सूर्य के बारे में हमें ऐसी कई जानकारियां देगा, जो पृथ्वी से पता करना संभव नहीं होता। 

बता दे कि भारत का पहला सूर्य मिशन सूर्य के इसी कोरोना के पर्यवेक्षण के मुख्य लक्ष्य के साथ रवाना किया जा रहा है। इस अभियान को अंतरिक्ष आधारित पर्यवेक्षण श्रेणी में रखा है।

मुख्य समाचार

माल्टा तट पर गाजा को मदद भेजते जहाज पर ड्रोन हमला, 16 लोग सवार थे!

माल्टा के तट से लगभग 16 किलोमीटर दूर अंतरराष्ट्रीय...

बैसरन घाटी में आतंकी गतिविधियों की आशंका, एनआईए ने शुरू की जांच

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले...

विज्ञापन

Topics

More

    माल्टा तट पर गाजा को मदद भेजते जहाज पर ड्रोन हमला, 16 लोग सवार थे!

    माल्टा के तट से लगभग 16 किलोमीटर दूर अंतरराष्ट्रीय...

    बैसरन घाटी में आतंकी गतिविधियों की आशंका, एनआईए ने शुरू की जांच

    राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले...

    जाति जनगणना पर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी की अहम सलाह, मोदी सरकार से की यह मांग

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने जाति जनगणना के...

    Related Articles