Hair Care Tips: हेयर फॉल को कंट्रोल करने के लिए बहुत लाभकारी है ये 3 तेल

झरड़ते बालों से आज कल हर कोई परेशान है हालांकि बाल झड़ने के कई कारण हो सकते हैं। प्रदूषण, गलत खानपान के कारण भी स्कैल्प की समस्या होती है। लेकिन अगर सही समय पर हेयर फॉल कंट्रोल नहीं करते हैं, तो ये समस्या गंभीर हो सकती है।


बता दे कि झड़ते बालों को रोकने के लिए घर पर ही तेल बना कर उसके उपयोग से आप अपने बालों हो स्वस्थ बना सकते है।

आपको बता दे कि प्याज़ का तेल बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। प्याज में सल्फर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो बालों को झड़ने से रोकता है। आप प्याज के तेल से स्कैल्प पर मालिश कर सकते हैं। इस तेल को बनाने के लिए आपको चाहिए- 2-3 प्याज कटे हुए, करी पत्ता और नारियल तेल।

या फिर आप प्याज और करी पत्ता का पेस्ट बना लें। अब एक पैन गर्म करें, इसमें नारियल तेल डालें। जब ये गर्म हो जाए, तो इसमें प्याज और करी पत्ता का पेस्ट मिला दें। अब इस मिश्रण को गैस पर कुछ देर के लिए पकाएं। जब ये पक जाए, तो गैस बंद कर दें और इसे रातभर के लिए रहने दें। फिर अगले दिन इसे छान लें और बालों पर मालिश करें।


इसी के साथ आप पुदीने का तेल बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद मेंथॉल बालों की समस्याओं से राहत दिलाता है। आप हेयर फॉल कंट्रोल करना चाहते हैं, तो इस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप पुदीने की पत्तियों को धो लें, अब इसका पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे बादाम के तेल में मिलाएं और 2-3 दिन तक धूप में रखें। इस तेल के नियमित इस्तेमाल से हेयर फॉल कंट्रोल कर सकते हैं।

नींबू के तेल में कई गुण पाए जाते हैं, जो बालों को मजबूत बनाने में सहायक है। इसके लिए आप जैतून के तेल में नींबू का रस मिलाएं और धूप में कुछ दिनों के लिए रखें। आप इस तेल से स्कैल्प पर मालिश करें। यह झड़ते बालों को रोकने में मददगार साबित हो सकता है।

मुख्य समाचार

राशिफल 18-09-2025: कैसा रहेगा सभी राशियों का आज का दिन, जानिए

मेष- गृह कलह से बचें. भौतिक सुख, सुविधा में...

Asia Cup 2025 PAK vs UAE: एक घंटे देरी से शुरू होगा मैच

पाकिस्तान और यूएई के बीच एशिया कप 2025 का...

Topics

More

    राशिफल 18-09-2025: कैसा रहेगा सभी राशियों का आज का दिन, जानिए

    मेष- गृह कलह से बचें. भौतिक सुख, सुविधा में...

    Asia Cup 2025 PAK vs UAE: एक घंटे देरी से शुरू होगा मैच

    पाकिस्तान और यूएई के बीच एशिया कप 2025 का...

    पीएम मोदी के जन्मदिवस पर चारों धामों में विशेष पूजा सम्पन्न

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर बुधवार...

    Related Articles