टोक्यो से सेनडाई तक: जापानी प्रधानमंत्री के साथ पीएम मोदी की हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन यात्रा, भारत-जापान रिश्तों में नया अध्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जापान के दो दिवसीय दौरे के दौरान जापानी प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के साथ टोक्यो से सेनडाई तक बुलेट ट्रेन की सवारी की। यह यात्रा भारत और जापान के बीच बढ़ते तकनीकी और बुनियादी ढांचा सहयोग का प्रतीक मानी जा रही है।

इस दौरान, दोनों नेताओं ने जापान की ‘ALFA-X’ बुलेट ट्रेन का अवलोकन किया और ईस्ट जापान रेलवे कंपनी के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय ट्रेन ड्राइवरों से भी मुलाकात की, जो वर्तमान में जापान में JR ईस्ट के साथ ट्रेनिंग ले रहे हैं।

इस यात्रा के दौरान, मोदी और इशिबा ने भारत-जापान संबंधों को और मजबूत करने के लिए कई पहलुओं पर चर्चा की, जिसमें व्यापार, प्रौद्योगिकी, और रक्षा सहयोग शामिल हैं।

यह यात्रा दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्य समाचार

उत्तराखंड: सीएम धामी ने दिया कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, 3 प्रतिशत बढ़ाया डीए

उत्तराखंड सरकार, स्थानीय निकायों और प्रदेश सरकार के सार्वजनिक...

राशिफल 20-10-2025: आज दिवाली के दिन क्या कहते है आपके सितारे, जानिए

मेष- गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी. बुजुर्गों का आर्शीवाद...

Topics

More

    मुंबई से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस से कई यात्री गिरे, दो की मौत

    त्योहारी सीजन में दिल्ली-एनसीआर से लेकर महाराष्ट्र तक ट्रेनों...

    Related Articles