रुद्रप्रयाग : पुल की रेलिंग तोड़ते हुए खाई में गिरा वाहन, दो लोगों की मौत, एक घायल

बुधवार देर रात रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि रतूड़ा फायर सर्विस स्टेशन के पास एक वाहन के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति घायल हुआ है।

हालांकि घोलतीर से रतूड़ा के तरफ आते समय फायर स्टेशन के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए लगभग 80-90 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। बता दे कि वाहन में तीन लोग सवार थे। हादसे में घायल राहुल, पुत्र स्व.विजय लाल को स्थानीय लोगो ने निकाल कर अस्पताल भिजवा दिया। जबकि दो युवकों अंकित पुत्र, रघु लाल(26) और वासुदेव पुत्र, शोभाराम(25) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।

घटना की सुचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शवों को वाहन से निकाला। हालांकि शव कार में इतनी बुरी तरह से दबे हुए थे कि टीम को वाहन के कई हिस्सों को काटते हुए क्रेन की मदद से दोनों शवों को बाहर निकालना पड़ा। शवों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। तीनों लोग स्थानीय निवासी ही बताए जा रहे हैं।

मुख्य समाचार

उत्तराखंड: सीएम धामी ने दिया कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, 3 प्रतिशत बढ़ाया डीए

उत्तराखंड सरकार, स्थानीय निकायों और प्रदेश सरकार के सार्वजनिक...

राशिफल 20-10-2025: आज दिवाली के दिन क्या कहते है आपके सितारे, जानिए

मेष- गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी. बुजुर्गों का आर्शीवाद...

Topics

More

    मुंबई से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस से कई यात्री गिरे, दो की मौत

    त्योहारी सीजन में दिल्ली-एनसीआर से लेकर महाराष्ट्र तक ट्रेनों...

    Related Articles