केंद्रीय मंत्री गडकरी का बड़ा दावा- ‘दिल्ली से हरिद्वार 90 मिनट में पहुंचना होगा संभव’ दिसंबर से शुरू होगा नया एक्सप्रेसवे

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली देहरादून के बीच बन रहा नया एक्सप्रेसवे इस साल दिसंबर तक शुरू हो जाएगा।

बता दे कि जिसके बाद दिल्ली से देहरादून की दूरी दो घंटे में तय हो जाएगी। हालांकि दिल्ली से देहरादून के बीच बनाए जा रहे इस 212 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे की लागत करीब 12 हजार करोड़ रुपए है।

इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पांचवें अयोध्या पर्व को संबोधित करते हुए बताया कि ‘लोग दिल्ली से देहरादून अब सिर्फ दो घंटे में पहुंच सकेंगे।

वहीं दिल्ली से हरिद्वार की दूरी भी 90 मिनट में पूरी हो जाएगी। इसी के साथ दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण दिसंबर तक पूरा हो जाएगा।’ केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस एक्सप्रेसवे का 60-70 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। केंद्रीय मंत्री ने शुक्रवार को इस छह लेन के ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का हवाई सर्वेक्षण किया।

मुख्य समाचार

भारत की स्टार स्मृति मंधाना बनीं नंबर वन महिला बल्लेबाज

दुबई| अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा मंगलवार को जारी...

इंदौर: नगर निगम सहायक अधीक्षक के घर ईओडब्लू की छापेमारी

इंदौर| नगर निगम सहायक अधीक्षक चेतन पाटिल के घर...

विज्ञापन

Topics

More

    Related Articles