उत्तरप्रदेश: विनेश आप चैंपियन हैं- मुख्यमंत्री योगी, पूरा देश आपके साथ खड़ा है

पेरिस ओलंपिक में फाइनल मैच से पहले वजन बढ़ने के कारण अयोग्य करार दी गईं महिला पहलवान विनेश फोगाट के समर्थन में पूरा देश एकजुट हो गया है। इस घटना को लेकर लोगों में गहरा आक्रोश और दुख व्याप्त है। हर कोई इस निर्णय को दुर्भाग्यपूर्ण मानते हुए विनेश के साथ अपनी सहानुभूति प्रकट कर रहा है।

सोशल मीडिया पर समर्थन की बाढ़ आ गई है और खेल जगत के कई प्रमुख हस्तियों ने भी इस मुद्दे पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। विनेश की मेहनत और समर्पण को देखते हुए लोग उनकी इस कठिनाई में उनके साथ खड़े हैं।

इस पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विनेश के समर्थन में बयान दिया है। उन्होंने कहा कि निराश मत होइए… आशा ही नहीं, पूर्ण विश्वास है कि आप शीघ्र ही पहले से अधिक मजबूत होकर मैदान में वापसी करेंगी।

बता दें कि फाइनल मुकाबले से पहले 100 ग्राम भार बढ़ने के कारण विनेश को मुकाबले से पहले अयोग्य घोषित कर दिया गया। अगर वह फाइनल खेलतीं तो जीतने पर स्वर्ण और हार पर रजत पदक जरूर मिलता पर पूरे देश का सपना टूट गया।

मुख्य समाचार

पाहलगाम हमले के बाद पाक मंत्री का दावा: भारत की सैन्य कार्रवाई अब तय!

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख़्वाजा मुहम्मद आसिफ ने 28...

आधार प्रमाणीकरण ने बनाया नया रिकॉर्ड, 2024-25 में 2,707 करोड़ लेनदेन पार

नई दिल्ली, 28 अप्रैल 2025: भारत में डिजिटल पहचान...

दक्षिण वज़ीरिस्तान के वाना में भीषण बम धमाका, 7 की मौत, कई घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दक्षिण वज़ीरिस्तान जिले...

पुतिन ने 8 मई से विजय दिवस के मौके पर 3 दिन का एकतरफा सीजफायर घोषित किया

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 28 अप्रैल 2025 को...

विज्ञापन

Topics

More

    पाहलगाम हमले के बाद पाक मंत्री का दावा: भारत की सैन्य कार्रवाई अब तय!

    पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख़्वाजा मुहम्मद आसिफ ने 28...

    दक्षिण वज़ीरिस्तान के वाना में भीषण बम धमाका, 7 की मौत, कई घायल

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दक्षिण वज़ीरिस्तान जिले...

    Related Articles