उत्तराखंड: हिमस्खलन और बर्फबारी की चेतावनी के बीच SDRF हुई अलर्ट, अगले सात दिन हो सकते है भारी

उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों में हिमस्खलन और बर्फबारी की चेतावनी के चलते डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिस को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।

बता दे कि एसडीआरएफ और इमरजेंसी सेवाओं को सतर्क रखते हुए पुलिस को अन्य विभागों से समन्वय स्थापित करने को कहा गया है। इसी के साथ इस संबंध में डीजीपी ने आईजी गढ़वाल और जिला पुलिस कप्तानों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग भी की।

हालांकि डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि केदारनाथ धाम में अगले छह से सात दिन तक बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके लिए रुद्रप्रयाग पुलिस को जिला प्रशासन व संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।
बता दे कि बर्फबारी के संबंध में सोशल मीडिया, न्यूज चैनलों, समाचार पत्रों से प्रचार-प्रसार कराने को कहा गया है। कहा गया है कि उन्हें सलाह दी जाए कि मौसम साफ होने पर ही यात्रा शुरू करें।
इसी के साथ डिफेंस जियो इन्फॉर्मेटिक्स एंड रिसर्च एस्टेबलिशमेंट (डीजीआरई) चंडीगढ़ ने उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।
हालांकि ऐसे में पुलिस बल, एसडीआरफ, फायर सर्विस, आपदा राहत कार्य में प्रशिक्षित कर्मचारियों और संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

डीजीपी ने कहा कि एसडीआरएफ और अन्य आपदा राहत वाले विभागों की टीमों को ऐसे स्थानों पर पहले से ही नियुक्त कर दिया जाए, जहां आपदा की आशंका अधिक रहती है।

मुख्य समाचार

97 तेजस मार्क-1A जेट्स के लिए 66,500 करोड़ रुपए का समझौता आज हो सकता है

भारत ने 25 सितंबर 2025 को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड...

कुलगाम निवासी, जिसने पहलगाम हमलावरों की मदद की थी, कश्मीर घाटी से गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 24 सितंबर 2025 को कुलगाम जिले...

Topics

More

    97 तेजस मार्क-1A जेट्स के लिए 66,500 करोड़ रुपए का समझौता आज हो सकता है

    भारत ने 25 सितंबर 2025 को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड...

    संजय कपूर संपत्ति मामले में करिश्मा का दावा: बैंक से ‘सारा पैसा गायब’

    बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चों, समायरा और कियान,...

    Related Articles