उत्तराँचल टुडे विशेष: राष्ट्रभाषा हिंदी का विश्व के कई देशों में कायम है वर्चस्व

पिछले कुछ वर्षों से हमारी राष्ट्रभाषा हिंदी ने दुनिया भर में अपना डंका बजाया है. सही मायने में यह भाषा विश्व पटल पर सबसे तेजी के साथ बढ़ी है. वर्तमान में विश्‍व के सैकड़ों व‍िश्‍वविद्यालयों में हिंदी पढ़ाई जाती है और पूरी दुनिया में करोड़ों लोग हिंदी बोलते हैं. यही नहीं हिंदी दुनियाभर में सबसे ज्‍यादा बोली जाने वाली पांच भाषाओं में से एक है. दक्षिण प्रशांत महासागर के मेलानेशिया में फिजी नाम का एक द्वीप है.

फिजी में हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया है. इसे फि‍जियन हिंदी या फि‍जियन हिंदुस्तानी भी कहते हैं, यह अवधी-भोजपुरी और अन्य बोलियों का मिलाजुला रूप है. इसके अलावा पाकिस्तान, नेपाल, बांग्‍लादेश, संयुक्‍त अरब अमीरात, युगांडा, अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, न्‍यूजीलैंड, गुयाना, सूरीनाम, त्रिनिदाद, साउथ अफ्रीका और मॉरिशस समेत कई देशों में हिंदी बोली जाती है. यहां आपको एक महत्वपूर्ण जानकारी दे देंगे साल 2017 में ऑक्‍सफोर्ड डिक्‍शनरी में पहली बार ‘अच्छा’, ‘बड़ा दिन’, ‘बच्चा’ और ‘सूर्य नमस्कार’ जैसे हिंदी शब्‍दों को शामिल किया गया था. आपने देखा होगा विश्व के कई राष्ट्राध्यक्ष जब भारत दौरे पर आते हैं तब उन्हें हिंदी में संबोधन करना बहुत ही अच्छा लगता है.

मुख्य समाचार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की सैन्य तैयारियों से पाकिस्तान में भारी खौफ

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की सैन्य तैयारियों...

ईरान के शाहिद राजा पोर्ट पर भीषण धमाका, 47 घायल, सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंताएं

ईरान के दक्षिणी शहर बंदर अब्बास स्थित शाहिद राजाee...

विज्ञापन

Topics

More

    धनबाद में ATS का बड़ा ऑपरेशन: 15 ठिकानों पर छापेमारी, 5 संदिग्ध गिरफ्तार

    झारखंड के धनबाद जिले में शनिवार सुबह एंटी टेररिज्म...

    Related Articles