प्रदेश में 23 से एक बार फिर बदलेगा मौसम, बारिश व बर्फबारी का अलर्ट

राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के असर से गढ़वाल व कुमाउं क्षेत्र के कई जनपदों में बारिश व बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। 23 और 24 को अनेक स्थानों पर हल्की से हल्की बर्षा व बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने इस बार 22 सौ मीटर व उससे अधिक ऊचांई वाले स्थानों पर बर्फबारी होने की संभावना जताई्र है। 

मौसम केन्द्र देहरादून के अनुसार, गढ़वाल क्षेत्र के देहरादून, हरिद्वार समेत कुमाउं के पिथौरागढ़, बागेश्वर व अल्मोड़ा जनपदों के कुछ स्थानों पर मौसम बदलेगा और बारिश, बर्फबारी हो सकती है।

वहीं मैदानी इलाकों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा। देहरादून, हरिद्वार जिलों में 23 को कहीं कहीं ओलावृष्टि व आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाने को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम केन्द्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि, 22 व 25 को राज्य में अधिकांश जगह मौसम शुष्क रहेगा। 22 की शाम से मौसम में बदलाव आना शुरू हो जाएगा। इससे ठंड में भी इजाफा हो सकता है।

मुख्य समाचार

97 तेजस मार्क-1A जेट्स के लिए 66,500 करोड़ रुपए का समझौता आज हो सकता है

भारत ने 25 सितंबर 2025 को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड...

कुलगाम निवासी, जिसने पहलगाम हमलावरों की मदद की थी, कश्मीर घाटी से गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 24 सितंबर 2025 को कुलगाम जिले...

Topics

More

    97 तेजस मार्क-1A जेट्स के लिए 66,500 करोड़ रुपए का समझौता आज हो सकता है

    भारत ने 25 सितंबर 2025 को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड...

    संजय कपूर संपत्ति मामले में करिश्मा का दावा: बैंक से ‘सारा पैसा गायब’

    बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चों, समायरा और कियान,...

    Related Articles