भारत के समुद्री इतिहास में एक नया और गौरवपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। दुनिया का सबसे बड़ा कंटेनर जहाज ‘एमएससी आइरीन’ (MSC Irina) केरल के विजिंजम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह पर सफलतापूर्वक डॉक हो गया है। यह ऐतिहासिक घटना भारत को वैश्विक समुद्री व्यापार मानचित्र पर और भी मजबूत स्थिति में स्थापित करती है।
यह जहाज लगभग 400 मीटर लंबा और 61.3 मीटर चौड़ा है, और इसमें 24,000 से अधिक कंटेनर यूनिट्स ले जाने की क्षमता है। यह पोत चीन के शंघाई से रवाना होकर विजिंजम बंदरगाह पहुंचा है और इसके आगमन को लेकर स्थानीय प्रशासन, बंदरगाह प्राधिकरण और नागरिकों में भारी उत्साह देखने को मिला।
विजिंजम पोर्ट को अडानी ग्रुप द्वारा विकसित किया जा रहा है और इसका उद्देश्य भारत को एक ग्लोबल ट्रांसशिपमेंट हब बनाना है। यह बंदरगाह रणनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग के नजदीक स्थित है।
इस घटना को भारत की समुद्री ताकत और लॉजिस्टिक्स क्षमताओं की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। यह भारत को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में एक अहम खिलाड़ी बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकता है।