हरियाली अमावस्या और सोमवती अमावस्या का संयोग एक साथ

आज यानी 17 जुलाई 2023 को हरियाली अमावस्या है। हिंदू पंचांग के अनुसार सावन माह की अमावस्या को हरियाली अमावस्या या श्रावणी अमावस्या कहा जाता है। इस बार की हरियाली अमावस्या बहुत खास मानी जा रही है, क्योंकि इस दिन सावन का दूसरा सोमवार है। साथ ही इस दिन सोमवती अमावस्या का भी संयोग बन रहा है। जब किसी भी माह की अमावस्या तिथि सोमवार के दिन पड़ती है तो उसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है। सोमवती अमावस्या के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान के बाद दान करने से पितरों का आशिर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही कुछ उपाय करने से जीवन में खुशियां आती हैं।

आज यानी सोमवती अमावस्या के दिन पितरों को प्रसन्न करने के लिए जल में तिल डालकर तर्पण करें। ऐसा करने से पितरों को तृप्ति मिलती है और वे सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।
विज्ञापन

हरियाली अमावस्या और सोमवती अमावस्या के दिन किसी हनुमान मंदिर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं। वहीं शाम के समय मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घर के ईशान कोण में घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से परेशानियों से छुटकारा मिलता है और मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।
अमावस्या के दिन पीपल के वृक्ष की पूजा का विधान है। ऐसे में इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा जरूर करें। पीपल, बरगद, केला, नींबू अथवा तुलसी का पेड़ लगाएं। इसके अलावा चींटियों को चीनी या सूखा आटा खिलाएं। इससे आपको पुण्य फल की प्राप्ति होगी।

Related Articles

Latest Articles

अगर आप भी आ रहे हैं गंगोत्री- यमुनोत्री धाम के दर्शन को, तो जरूर...

0
उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम यात्रा चल रही है. अगर आप भी यात्रा पर आ रहे हैं गंगोत्री- यमुनोत्री धाम के दर्शन करना...

लंदन: सिंगापुर एयरलाइंस की फ्लाइट में सीरियस टर्बुलेंस, एक यात्री की मौत-कई घायल

0
लंदन से सिंगापुर जा रही एक फ्लाइट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. यहां सिंगापुर एयरलाइंस की फ्लाइट में सीरियस टर्बुलेंस आने के...

दिल्ली: AAP पर स्वाति मालीवाल ने लगाए फिर गंभीर आरोप, बोली-मैंने सच कहा तो...

0
आप कि राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बीती रात 10 बजे उन्होंने एक्स...

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा इंडी गठबंधन की डूब रही है नाव, सपा-कांग्रेस ले रहे...

0
मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परेड ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने इलाहाबाद और फूलपुर के भाजपा प्रत्याशियों, नीरज...

उत्तराखंड में इस बार गर्मी ने थोड़ा रिकॉर्ड, 39 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा...

0
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव देखने को मिला जब हवा चलने और नमी के कारण तापमान में गिरावट आई। अधिकतम तापमान लगभग एक डिग्री...

मुंबई: एमिरेट्स की फ्लाइट की चपेट में आने से 40 राजहंसों की मौत,...

0
मुंबई में एमिरेट्स की फ्लाइट की चपेट में आने से 40 राजहंसों की मौत हो गई. इस बात की जानकारी तब हुई जब मुंबई...

केदारनाथ धाम में अब गर्भगृह से दर्शन शुरू, तीर्थपुरोहितों ने खास लोगों को ही दर्शन करने...

0
केदारनाथ धाम में भक्तों के लिए गर्भगृह से दर्शन की सुविधा फिर से शुरू हो गई है। आज मंगलवार की सुबह पांच बजे से...

चारधाम यात्रा के ऑफलाइन पंजीकरण बंद होने से नाराज यात्री, सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में...

0
यात्रा पंजीकरण रद्द होने से नाराज़ यात्री हरिद्वार सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में धरना दे रहे हैं और वापस लौटने से इंकार कर रहे हैं।...

20 लाख सिमों पर चलेगी सरकार की कैंची, जानिए कहीं आपका नंबर तो शामिल...

0
आधुनिकता ने जितना लोगों को फायदा पहुंचाया है, उतने ही इसके साइड इफेक्ट भी देखने को मिल रहे हैं. साइबर सेल में रोजाना हजारों...

चारधाम यात्रा: यमुनोत्री आने वाले यात्रियों को अब 60 मिनट में दर्शन कर लौटना...

0
यमुनोत्री पैदल मार्ग को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए, जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने नए नियम लागू किए हैं। अब जानकीचट्टी से...