Home हैलो उत्तराखंड सुनिए उत्तराखंड की ख़ास खबरें (5-04-2021)

सुनिए उत्तराखंड की ख़ास खबरें (5-04-2021)

0
https://www.uttaranchaltoday.com/wp-content/uploads/2021/04/vanaagni.mp3

01 उत्तराखंड में जंगलों के जलने की घटनाएं थम नहीं रही हैं। पिछले 24 घंटों में जंगल जलने की 40 घटनाएं दर्ज की गईं, जिससे 63 हेक्टेयर जंगल जल गए।

  मुख्य वन संरक्षक, वनाग्नि मान सिंह ने बताया कि पिछले चौबीस घंटे में गढ़वाल में 23 और कुमाऊं में 16 वनाग्नि की घटनाएं दर्ज की गईं। जिसमें 63 हेक्टेयर जंगल जल गया। 

02 राज्य में तकरीबन सवा तीन महीने बाद कोरोना के एक ही दिन में पांच सौ मरीज सामने आए हैं। 23 दिसम्बर को राज्य में 564 मरीज मिले थे और तब से लेकर आज तक यह सबसे बड़ी संख्या है।

इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमण बेकाबू होता दिख रहा है। खासकर राजधानी देहरादून में हर दिन बड़ी संख्या में मरीज मिलने से सरकार की मुश्किल बढ़ गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version