फटाफट समाचार (17 -03 -2021) सुनिए उत्तराखंड की खास खबरें

01 -केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित होने के बाद सरकार ने केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग से बर्फ हटाने एवं मार्ग को ठीक करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। पैदल मार्ग को खोलने के लिए एसओपी जारी की गई है। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव आरके सुधांशु की ओर से मंगलवार को पैदल मार्ग को खोलने और बर्फ हटाने का काम शुरू करने के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। मार्ग पर गिरी बर्फ का आंगठन लोनिवि के गुप्तकाशी खंड द्वारा किया जाएगा। इसके बाद विभाग की ओर से ई निविदा निकाली जाएगी।

02 – बदरीनाथ हाईवे तोताघाटी के पास बंद होने के बाद पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली के साथ की कुमाऊं की बस सेवाएं चंबा (टिहरी) होकर जा रही है। यहां से 60 किलोमीटर की दूरी बढ़ने के कारण किराया ज्यादा देना पड़ रहा है। रोडवेज बस में 100 रुपये और निजी बसों में 80 रुपये ज्यादा किराया देना पड़ रहा है।

03 उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अपने बयानों के चलते लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। पीएम मोदी की भगवान राम से तुलना करने के बाद अब उन्होंने फटी जीन्स (Ripped Jeans) पहनने वाली महिलाओं को लेकर विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसी महिलाएं अपने बच्चों को क्या संस्कार देंगी। रावत देहरादून में बाल अधिकार संरक्षण आयोग के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्य समाचार

भारत ने पाकिस्तान से आयात पर लगाया कड़ा प्रतिबंध, तुरंत प्रभाव से लागू!

भारत ने पाकिस्तान से सभी प्रकार के प्रत्यक्ष और...

बलूच लिबरेशन आर्मी ने मंगुचर पर किया कब्जा, पाकिस्तानी सेना से भीषण मुठभेड़

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत...

आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा 2025 का आगाज, श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोल गए शिव मंदिर के कपाट

पिथौरागढ़ (उत्तराखंड)| सीमांत पिथौरागढ़ जिले में स्थित आदि कैलाश...

विज्ञापन

Topics

More

    बलूच लिबरेशन आर्मी ने मंगुचर पर किया कब्जा, पाकिस्तानी सेना से भीषण मुठभेड़

    बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत...

    नैनीताल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में सीएम धामी सख्त, दिए ये निर्देश

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

    Related Articles