भारत का महात्वाकांक्षी चंद्र मिशन चंद्रयान-3 अब 2022 में रवाना होगा. पहले इस मिशन की रवानगी 2021 में होनी थी लेकिन कोरोना संकट के चलते इस अभियान में देरी हुई. कोरोना महामारी ने चंद्रयान-3 सहित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधन संगठन (इसरो) के कई अन्य परियोजनाओं को प्रभावित किया है.
देश के लिए चंद्रयान-3 मिशन को काफी अहम माना जा रहा है. इस अभियान के बारे में जानकारी देते हुए इसरो के चेयरमैन के सिवन ने सोमवार को कहा कि इस मिशन को 2022 में लॉन्च किया जा सकता है और इसमें चंद्रयान-2 की तरह ऑर्बिटर नहीं होगा.
चंद्रयान-3 में चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर का होगा इस्तेमाल
उन्होंने कहा, ‘हम इस पर काम कर रहे हैं. चंद्रयान-3 की बनावट भी चंद्रयान-2 की तरह होगी लेकिन इसमें ऑर्बिटर नहीं होगा. चंद्रयान-2 में जिस ऑर्बिटर का इस्तेमाल हुआ, उसका उपयोग चंद्रयान-3 में किया जाएगा. इसे ध्यान में रखते हुए हम एक सिस्टम पर काम कर रहे हैं. हम उम्मीद करते हैं इस मिशन को 2022 में लॉन्च कर दिया जाएगा.’ इसके पहले इसरो के प्रमुख ने कहा था कि चंद्रयान-3 को चंद्रमा पर उसी जगह लैंड कराने की योजना बन रही है जहां पर चंद्रयान-2 की असफल लैंडिंग हुई थी. बता दें कि चंद्रमा पर अपनी लैंडिंग से चंद सेकेंड पहले चंद्रयान-2 का पृथ्वी से संपर्क टूट गया और इसकी क्रैश लैंडिंग हुई.
लैंडिंग से चंद सेकेंड पहले चंद्रयान-2 की क्रैश लैंडिंग हुई थी
इसरो की योजना चंद्रयान-2 के रोवर को चंद्रमा के दक्षिणी पोल उतारने की थी. इसके लिए इस मिशन को 22 जुलाई को लॉन्च किया गया. सात सिंतबर को चंद्रयान-2 का लैंडर चंद्रमा की सतह से जब कुछ सेकेंड की दूरी पर था तो उसकी क्रैश लैंडिंग हो गई. विक्रम की लैंडिंग यदि सफलतापूर्वक हो गई होती तो भारत अपने पहले प्रयास में ऐसा करना वाला दुनिया का पहले देश बन गया होता. चंद्रयान-2 की असफलता को पीछे छोड़ इसरो अपने अगले मिशन की सफलता के लिए दिन रात काम कर रहा है. इसरो के लिए चंद्रयान मिशन काफी महत्वपूर्ण है.
गगनयान मिशन की तैयारी में है भारत
चंद्रयान-3 की सफलता दूसरे ग्रहों के लिए इसरो के मिशन का आधार बनेगी. सिवन का कहना है कि इस मिशन के बाद मानवरहित मिशन की शुरुआत होगी. एजेंसी का उद्देश्य दिसंबर में गगनयान के मानवरहित मिशन को लॉन्च करने की है. गगनयान मिशन के तहत साल 2022 तक तीन भारतीयों को अंतरिक्ष में भेजने की योजना है. इस मिशन के लिए चयनति चार पायलटों को रूस में प्रशिक्षित किया जा रहा है. गगनयान के तीसरे मॉड्यूल मानव मिशन के बारे में सिवन ने कहा, ‘इसके लिए बहुत सारी तकनीकी को परखे जाने की जरूरत है. इसके बारे में हम बाद में फैसला करेंगे.’
चंद्रयान-3 मिशन की सफलता से मिलेगी इसरो के अभियानों को पंख
Latest Articles
काशीपुर: पिता-पुत्र ने क्रिकेट बैट से कुत्ते को पीटकर मार डाला, शिकायतकर्ता ने...
उत्तराखंड के काशीपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो जाएगा. दरअसल राज्य के काशीपुर में...
Covid19: उत्तराखंड में बढ़ी कोरोना की रफ्तार, मिले 54 नए मरीज, एक्टिव केस 323
देहरादून| उत्तराखंड में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 54 नए मरीज मिले हैं, जबकि 27 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं. वहीं, एक्टिव...
चोल राजवंश कहानी लेकर आ रहे है मणिरत्नम, इस दिन रिलीज ‘पोन्नियन सेल्वन’
चार साल के ब्रेक के बाद एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन बड़े परदे पर कमबैक करने जा रहीं और उनकी कमबैक फिल्म मणिरत्नम निर्देशित...
शरद पवार का तंज, कई समारोह का हिस्सा रहा, लेकिन कभी किसी राज्पाल ने...
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की ओर से राज्य के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को मिठाई खिलाते हुए वायरल हुई तस्वीरों पर शरद...
मौका-मौका: एसबीआई जल्द करने वाला है क्लर्क के पदों पर बंपर भर्ती, जानिए पूरी...
बैंक में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जल्द ही क्लर्क के पदों पर...
उत्तराखंड: पूर्व कैबिनेट मंत्री की करीबी पर शासन ने कसा जांच का शिकंजा, जानिए...
उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत की परेशानी कम होने का नाम नही ले रही. अब पूर्व कैबिनेट मंत्री की...
महाराष्ट्र विधानसभा के लिए आज का दिन अहम, शिंदे की अग्निपरीक्षा-होना है स्पीकर का...
महाराष्ट्र की शिंदे सरकार के लिए आज का दिन अहम में कितना दम है. आज ये भी तय हो जाएगा कि क्या सच में...
राशिफल 03-07-2022: आज सूर्य देव की कृपा से इन राशियों का चमकेगा भाग्य
मेष- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा. माता का सानिध्य मिलेगा. कारोबार में वृद्धि होगी. परिश्रम अधिक रहेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मन...
3 जुलाई 2022 पंचांग: जानें आज का शुभ मुहूर्त, कैलेंडर-व्रत और त्यौहार
आपके लिए आज का दिन शुभ हो. अगर आज के दिन यानी 3 जुलाई 2022 को कार लेनी हो, स्कूटर लेनी हो, दुकान...
Ind Vs Eng-5th Test: दूसरे दिन का खेल खत्म, टीम इंडिया का दबदबा-सैकड़े से...
मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ अधूरी छूटी सीरीज के पांचवें टेस्ट के दूसरे दिन एजबस्टन में दूसरे दिन बारिश के तीन बार अड़ंगा डालने के...