चंद्रयान-3 मिशन की सफलता से मिलेगी इसरो के अभियानों को पंख

भारत का महात्वाकांक्षी चंद्र मिशन चंद्रयान-3 अब 2022 में रवाना होगा. पहले इस मिशन की रवानगी 2021 में होनी थी लेकिन कोरोना संकट के चलते इस अभियान में देरी हुई. कोरोना महामारी ने चंद्रयान-3 सहित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधन संगठन (इसरो) के कई अन्य परियोजनाओं को प्रभावित किया है.

देश के लिए चंद्रयान-3 मिशन को काफी अहम माना जा रहा है. इस अभियान के बारे में जानकारी देते हुए इसरो के चेयरमैन के सिवन ने सोमवार को कहा कि इस मिशन को 2022 में लॉन्च किया जा सकता है और इसमें चंद्रयान-2 की तरह ऑर्बिटर नहीं होगा.

चंद्रयान-3 में चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर का होगा इस्तेमाल
उन्होंने कहा, ‘हम इस पर काम कर रहे हैं. चंद्रयान-3 की बनावट भी चंद्रयान-2 की तरह होगी लेकिन इसमें ऑर्बिटर नहीं होगा. चंद्रयान-2 में जिस ऑर्बिटर का इस्तेमाल हुआ, उसका उपयोग चंद्रयान-3 में किया जाएगा. इसे ध्यान में रखते हुए हम एक सिस्टम पर काम कर रहे हैं. हम उम्मीद करते हैं इस मिशन को 2022 में लॉन्च कर दिया जाएगा.’ इसके पहले इसरो के प्रमुख ने कहा था कि चंद्रयान-3 को चंद्रमा पर उसी जगह लैंड कराने की योजना बन रही है जहां पर चंद्रयान-2 की असफल लैंडिंग हुई थी. बता दें कि चंद्रमा पर अपनी लैंडिंग से चंद सेकेंड पहले चंद्रयान-2 का पृथ्वी से संपर्क टूट गया और इसकी क्रैश लैंडिंग हुई.

लैंडिंग से चंद सेकेंड पहले चंद्रयान-2 की क्रैश लैंडिंग हुई थी
इसरो की योजना चंद्रयान-2 के रोवर को चंद्रमा के दक्षिणी पोल उतारने की थी. इसके लिए इस मिशन को 22 जुलाई को लॉन्च किया गया. सात सिंतबर को चंद्रयान-2 का लैंडर चंद्रमा की सतह से जब कुछ सेकेंड की दूरी पर था तो उसकी क्रैश लैंडिंग हो गई. विक्रम की लैंडिंग यदि सफलतापूर्वक हो गई होती तो भारत अपने पहले प्रयास में ऐसा करना वाला दुनिया का पहले देश बन गया होता. चंद्रयान-2 की असफलता को पीछे छोड़ इसरो अपने अगले मिशन की सफलता के लिए दिन रात काम कर रहा है. इसरो के लिए चंद्रयान मिशन काफी महत्वपूर्ण है.

गगनयान मिशन की तैयारी में है भारत
चंद्रयान-3 की सफलता दूसरे ग्रहों के लिए इसरो के मिशन का आधार बनेगी. सिवन का कहना है कि इस मिशन के बाद मानवरहित मिशन की शुरुआत होगी. एजेंसी का उद्देश्य दिसंबर में गगनयान के मानवरहित मिशन को लॉन्च करने की है. गगनयान मिशन के तहत साल 2022 तक तीन भारतीयों को अंतरिक्ष में भेजने की योजना है. इस मिशन के लिए चयनति चार पायलटों को रूस में प्रशिक्षित किया जा रहा है. गगनयान के तीसरे मॉड्यूल मानव मिशन के बारे में सिवन ने कहा, ‘इसके लिए बहुत सारी तकनीकी को परखे जाने की जरूरत है. इसके बारे में हम बाद में फैसला करेंगे.’

Related Articles

Latest Articles

उत्तराखंड: सियासी दलों के दावों की खुलेगी पोल, मतदान कम होने से किसका होगा...

0
सियासी संग्राम के पहले पड़ाव के समापन के बाद, उत्तराखंड में हुए चुनावों ने राजनीतिक दलों के बीच गहरी चर्चाएं और तकरारों का सिलसिला...

उत्तराखंड: वनाग्नि ने बढ़ाई सीएम धामी की चिंता, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

0
देहरादून| शनिवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून नें शासकीय आवास पर वनाग्नि की रोकथाम के लिए की जा रही तैयारियों के संबध...

पीएम मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कसा तंज, जैसे अमेठी छोड़ा, वैसे...

0
लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में कल 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान समाप्त हो गया. अब दूसरे चरण...

दिल्ली: मनीष सिसोदिया ने वापस ली अंतिम जमानत याचिका, मिलेगी राहत या जेल, अब...

0
मनीष सिसोदिया की अंतरिम जमानत याचिका की वापसी का निर्णय संवैधानिक दिशा निर्देश और व्यक्तिगत आवश्यकताओं के आधार पर किया गया है। उनके वकीलों...

कांग्रेस के तेजिंदर सिंह बिट्टू हुए भाजपा में शामिल, प्रियंका गांधी के थे काफी...

0
लोकसभा चुनाव के बीच हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सचिव और प्रियंका गांधी के साथी तेजिंदर सिंह बिट्टू ने पार्टी से अपना...

यूपी बोर्ड के रिजल्ट में बेटियाँ रही अव्वल, ये रहा परिणाम प्रतिशत

0
यूपी बोर्ड आज 20 अप्रैल को दोपहर 2 बजे 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं| जिन छात्रों ने इस साल इंटर की परीक्षा दी...

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

0
यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. लेकिन बोर्ड की वेबसाइट क्रैश होने की वजह से छात्रा-छात्राएं...

उत्तराखंड: मतदाता सूची में अभी भी जिंदा मृतक इंसान, बार-बार पुनरीक्षण अभियान चलाने का...

0
कई अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रो में मृतको को अभी भी मतदाता कि संख्या में गिना जा रहा है, कैंट विधानसभा क्षेत्र के प्रेमनगर निवासी ओपी...

उत्तराखंड के वोटरों में पार्टियों के स्टार प्रचारक नहीं भर पाए उत्साह, मतदान प्रतिशत...

0
लोकतंत्र के महापर्व पर जनता के मुद्दों की बातचीत न करने से मतदाता भी मौन रह गया। महंगाई, बेरोजगारी, सड़क, बिजली, और पानी जैसी...

चारधाम यात्रा के पंजीकरण का आंकड़ा 10.66 लाख पहुंचा, केदारनाथ धाम के लिए सबसे...

0
चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण की आंकड़ाओं में एक बड़ा बदलाव आया है। पांच दिनों में कुल 10.66 लाख यात्री ने अपना पंजीकरण करवाया...