चंद्रयान-3 मिशन की सफलता से मिलेगी इसरो के अभियानों को पंख

भारत का महात्वाकांक्षी चंद्र मिशन चंद्रयान-3 अब 2022 में रवाना होगा. पहले इस मिशन की रवानगी 2021 में होनी थी लेकिन कोरोना संकट के चलते इस अभियान में देरी हुई. कोरोना महामारी ने चंद्रयान-3 सहित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधन संगठन (इसरो) के कई अन्य परियोजनाओं को प्रभावित किया है.

देश के लिए चंद्रयान-3 मिशन को काफी अहम माना जा रहा है. इस अभियान के बारे में जानकारी देते हुए इसरो के चेयरमैन के सिवन ने सोमवार को कहा कि इस मिशन को 2022 में लॉन्च किया जा सकता है और इसमें चंद्रयान-2 की तरह ऑर्बिटर नहीं होगा.

चंद्रयान-3 में चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर का होगा इस्तेमाल
उन्होंने कहा, ‘हम इस पर काम कर रहे हैं. चंद्रयान-3 की बनावट भी चंद्रयान-2 की तरह होगी लेकिन इसमें ऑर्बिटर नहीं होगा. चंद्रयान-2 में जिस ऑर्बिटर का इस्तेमाल हुआ, उसका उपयोग चंद्रयान-3 में किया जाएगा. इसे ध्यान में रखते हुए हम एक सिस्टम पर काम कर रहे हैं. हम उम्मीद करते हैं इस मिशन को 2022 में लॉन्च कर दिया जाएगा.’ इसके पहले इसरो के प्रमुख ने कहा था कि चंद्रयान-3 को चंद्रमा पर उसी जगह लैंड कराने की योजना बन रही है जहां पर चंद्रयान-2 की असफल लैंडिंग हुई थी. बता दें कि चंद्रमा पर अपनी लैंडिंग से चंद सेकेंड पहले चंद्रयान-2 का पृथ्वी से संपर्क टूट गया और इसकी क्रैश लैंडिंग हुई.

लैंडिंग से चंद सेकेंड पहले चंद्रयान-2 की क्रैश लैंडिंग हुई थी
इसरो की योजना चंद्रयान-2 के रोवर को चंद्रमा के दक्षिणी पोल उतारने की थी. इसके लिए इस मिशन को 22 जुलाई को लॉन्च किया गया. सात सिंतबर को चंद्रयान-2 का लैंडर चंद्रमा की सतह से जब कुछ सेकेंड की दूरी पर था तो उसकी क्रैश लैंडिंग हो गई. विक्रम की लैंडिंग यदि सफलतापूर्वक हो गई होती तो भारत अपने पहले प्रयास में ऐसा करना वाला दुनिया का पहले देश बन गया होता. चंद्रयान-2 की असफलता को पीछे छोड़ इसरो अपने अगले मिशन की सफलता के लिए दिन रात काम कर रहा है. इसरो के लिए चंद्रयान मिशन काफी महत्वपूर्ण है.

गगनयान मिशन की तैयारी में है भारत
चंद्रयान-3 की सफलता दूसरे ग्रहों के लिए इसरो के मिशन का आधार बनेगी. सिवन का कहना है कि इस मिशन के बाद मानवरहित मिशन की शुरुआत होगी. एजेंसी का उद्देश्य दिसंबर में गगनयान के मानवरहित मिशन को लॉन्च करने की है. गगनयान मिशन के तहत साल 2022 तक तीन भारतीयों को अंतरिक्ष में भेजने की योजना है. इस मिशन के लिए चयनति चार पायलटों को रूस में प्रशिक्षित किया जा रहा है. गगनयान के तीसरे मॉड्यूल मानव मिशन के बारे में सिवन ने कहा, ‘इसके लिए बहुत सारी तकनीकी को परखे जाने की जरूरत है. इसके बारे में हम बाद में फैसला करेंगे.’

Related Articles

Latest Articles

आयकर विभाग ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी को भेजा नोटिस, 1700 करोड़ रुपए...

0
आयकर विभाग ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी को नोटिस भेजा है. इस नोटिस में पार्टी से 1700 करोड़ रुपए मांगे गए हैं. सूत्रों...

मुख्तार अंसारी की मौत की होगी जांच, डीएम ने दिए आदेश-तीन सदस्यीय कमेटी का...

0
मुख्तार अंसारी की मौत के मामले में बांदा के डीएम ने जांच का आदेश दिए हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डीएम के आदेश के...

मध्यप्रदेश: कांग्रेस को फिर एक झटका, दमोह और कटनी के डेढ़ सौ नेताओं ने...

0
लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा कांग्रेस संगठन को एक बाद एक झटके पर झटके दे रही है। इस शुक्रवार को दमोह और कटनी के...

वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे सहित 600 वकीलों ने सीजीआई को लिखा पत्र, जानिए क्या...

0
सीनियर वकील हरीश साल्वे सहित देश के 600 से ज्यादा वकीलों ने सीजीआई डीवाई चंद्रचूड़ को पत्र लिखकर न्यायपालिका पर सवाल उठाने को लेकर...

Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानिए भगवान यीशु की बलिदान...

0
गुड फ्राइडे ईसाई समुदाय के खास पर्वो में से एक है. इसे भगवान यीशु के शोक दिवस के रूप में मनाया जाता है. गुड...

राशिफल 29-03-2024: आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ

0
मेष-: दिन की शुरुआत में रूकरूक कर कार्य होंगे. वाहन मशीनरी का प्रयोग सवधानी से करें. नेत्र पीड़ा हो सकती है. भय और चिंता...

29 मार्च 2024 पंचांग: जानें आज का शुभ मुहूर्त, कैलेंडर-व्रत और त्यौहार

0
आपके लिए आज का दिन शुभ हो. अगर आज के दिन यानी 29 मार्च 2024 को कार लेनी हो, स्कूटर लेनी हो, दुकान का...
Uttarakhand News

माफिया मुख़्तार अंसारी की मौत, जेल में बिगड़ी थी तबियत

0
बांदा|  माफिया मुख्तार अंसारी की मौत हो गई है. मुख्तार अंसारी बांदा मेडिकल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था. 9 डॉक्टरों की टीम...

लोक सभा चुनाव 2024: उत्तराखंड के पांच लोकसभा सीटों पर 56 नामांकन वैध-07 खारिज

0
देहरादून| अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि राज्य में लोक सभा...

गुजरात: पूर्व आईपीएस संजीव भट्ट को 20 साल की कठोर जेल, 28 साल पुराने...

0
गुजरात के पूर्व आईपीएस संजीव भट्ट की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. संजीव भट्ट को 20 साल की सजा सुनाई गई है. बनासकांठा जिले...