मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी पहली बार दो दिनी दौरे पर आज नैनीताल पहुंचेंगे

मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी आज( बुधवार ) को पहली बार अपने दो दिवसीय दौरे पर नैनीताल पहुंच रहे हैं. सीएम धामी देहरादून से दोपहर 11 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 12 बजे नैनीताल पहुंचेंगे.

मुख्यमंत्री अपने दो दिनी कार्यक्रम के दौरान कई विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.‌ वहीं भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे. इसके साथ कई कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे.

मुख्यमंत्री धामी के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन पिछले कई दिनों से तैयारियों में जुटा हुआ है. नैनीताल के डीएम धीराज गर्ब्याल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनीताल में सौ करोड़ से अधिक लागत की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.

उसके बाद सीएम धामी शाम को जनपदीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे. मुख्यमंत्री अतिथि गृह नैनीताल क्लब में रात्रि विश्राम करेंगे. यहां से 9 सितंबर को प्रात करीब 9 बजे देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे.

मुख्य समाचार

पाकिस्तानी आर्मी चीफ से मिलेंगे डोनाल्ड ट्रम्प

वॉशिंगटन| वॉशिंगटन के दौरे पर पहुंचे पाकिस्तान आर्मी चीफ...

बिहार में मानसून की एंट्री, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में मंगलवार...

विज्ञापन

Topics

More

    पाकिस्तानी आर्मी चीफ से मिलेंगे डोनाल्ड ट्रम्प

    वॉशिंगटन| वॉशिंगटन के दौरे पर पहुंचे पाकिस्तान आर्मी चीफ...

    बिहार में मानसून की एंट्री, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

    राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में मंगलवार...

    राशिफल 18-06-2025: आज क्या कहते है आपके सितारे, जानिए

    मेष (Aries)दिन मिलाजुला रहेगा. कार्यों में मन नहीं लगेगा,...

    Related Articles