साल 1990 से 1993 तक भारतीय सेना का नेतृत्व करने वाले और 2004 से 2010 के बीच पंजाब के राज्यपाल के रूप में काम करने वाले पूर्व सेना प्रमुख जनरल एसएफ रोड्रिग्स का शुक्रवार को निधन हो गया. एक आधिकारिक बयान में इसकी पुष्टी की गई है.
पूर्व सेना प्रमुख रिटायर्ड जनरल एसएफ रोड्रिग्स 88 वर्ष के थे. भारतीय सेना ने ट्विटर पर लिखा कि जनरल एमएम नरवणे, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (सीओएएस) और भारतीय सेना ने पूर्व सेना प्रमुख के दुखद निधन पर अपनी संवेदना प्रकट की. उन्होंने कहा कि वह एक विचारक और रणनीतिकार के रूप में जाने जाते हैं. वह अपने पीछे राष्ट्र के प्रति अत्यधिक समर्पण और सेवा की विरासत छोड़ कर गए हैं.
रिटायर्ड जनरल एसएफ रोड्रिग्स ने 1990 से 1993 तक भारतीय सेना का नेतृत्व किया था. अपने 40 साल के शानदार सफर में उन्होंने भारतीय सेना के अलावा, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार बोर्ड में दो कार्यकालों की सेवा की और 2004 से 2010 तक पंजाब के राज्यपाल भी रहे.
सेना की ओर से कहा गया कि वह अपनी सेवानिवृत्ति के बाद से सामाजिक और साहित्यिक गतिविधि में भाग लेते थे. वह रणनीतिक मुद्दों पर कई वार्ताएं भी कर चुके थे. राष्ट्र और भारतीय सेना उनके अमूल्य योगदान और राष्टर् की सेवा के लिए हमेशा ऋणि रहेगी.

पूर्व सेना प्रमुख जनरल एसएफ रोड्रिग्स का निधन, जनरल नरवणे ने जताया दुख
Topics
- Featured
- podcast
- technical
- अल्मोड़ा
- अल्मोड़ा
- उत्तरकाशी
- उत्तरकाशी
- उत्तराखंड
- उधमसिंह नगर
- उधमसिंह नगर
- एक नज़र इधर भी
- करियर
- कुमाऊं
- क्राइम
- क्रिकेट
- खुशखबरी
- खेल-खिलाड़ी
- गढ़वाल
- चंपावत
- चंपावत
- चमोली
- चमोली
- ज्योतिष
- टिहरी
- टिहरी
- टॉप कॉलेज
- टॉप स्कूल
- ताजा हलचल
- देश
- देहरादून
- देहरादून
- धर्म
- नैनीताल
- नैनीताल
- पर्यटन
- पर्यटन के आयाम
- पिथौरागढ़
- पिथौरागढ़
- पौड़ी
- पौड़ी
- प्रतिभा सम्मान
- प्राकृतिक आपदा
- फोटो गैलेरी
- बड़ी खबर
- बागेश्वर
- बागेश्वर
- बिजनेस
- मंथन
- मनोरंजन
- मौसम
- राजनीति
- राज्य-नीतिक हलचल
- रिजल्ट
- रिलेशनशिप
- रुद्रप्रयाग
- रुद्रप्रयाग
- लाइफस्टाइल
- लोकहित कार्य नीति
- विदेश
- वीडियो
- व्यवसाय की गति
- शिक्षा
- शिक्षा नीति
- स्कॉलरशिप
- स्वास्थ्य
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हादसा
- होम
More
Popular Categories