ज्ञानेंद्रो निंगोंबम बने हॉकी इंडिया के नए अध्यक्ष, मुश्ताक अहमद की लेंगे जगह

शुक्रवार को मणिपुर के ज्ञानेंद्रो निंगोंबम को निर्विरोध हॉकी इंडिया का अध्यक्ष चुना गया जो मोहम्मद मुश्ताक अहमद की जगह लेंगे, जिन्हें राष्ट्रीय खेल संहिता के कार्यकाल के दिशा निर्देशों के उल्लंघन के कारण खेल मंत्रालय ने इस्तीफा देने को कहा था.

अहमद को हालांकि यहां हॉकी इंडिया की कांग्रेस और चुनाव में निर्विरोध वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया. कोरोना वायरस महामारी के बीच यात्रा करने में असमर्थ सदस्य ईकाइयों ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये बैठक में भाग लिया.

निंगोंबम हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद पर काबिल होने वाले पूर्वोत्तर के पहले सदस्य हैं. अहमद के जुलाई में निजी कारणों से इस्तीफा देने के बाद से वह कार्यवाहक अध्यक्ष थे.

खेल मंत्रालय ने अहमद को इस्तीफा देने के लिये कहा था चूंकि 2018 में उनका चुनाव राष्ट्रीय खेल कोड के कार्यकाल के दिशा निर्देशों का उल्लंघन था. महासंघ को अध्यक्ष पद के लिये नये सिरे से चुनाव कराने के लिये कहा गया था.

राष्ट्रीय खेल कोड के तहत कोई पदाधिकारी लगातार तीन बार पद पर नहीं रह सकता. अहमद 2010 से 2014 तक हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष रहे. इसके बाद 2014 में महासचिव बने और 2018 में चार वर्ष के लिये अध्यक्ष पद पर चुने गए थे.

हॉकी इंडिया को 2019 में इसके लिये सूचित किया गया था, लेकिन महासंघ का तर्क है कि अहमद कोषाध्यक्ष पद पर हॉकी इंडिया को खेल मंत्रालय से मान्यता मिलने से पहले थे और उसे कार्यकाल निर्धारण में नहीं गिना जा सकता. मंत्रालय ने हालांकि यह दलील खारिज कर दी थी.

निंगोंबम दो साल तक पद पर रहेंगे. वह 2009 से 2014 के बीच मणिपुर हॉकी के कार्यकारी अधिकारी भी रहे हैं. अहमद के कार्यकाल में हॉकी इंडिया ने 2018 विश्व कप समेत कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों की मेजबानी की.

हॉकी इंडिया के महासचिव राजिंदर सिंह ने एक बयान में कहा, ‘मैं ज्ञानेंद्रो निंगोंबम को हॉकी इंडिया का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देता हूं. इसके साथ ही मोहम्मद मुश्ताक अहमद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में हॉकी इंडिया के कार्यकारी बोर्ड में लौटने की भी बधाई देता हूं.’

बैठक में टूर्नामेंटों की बहाली पर भी बात की गई जिसकी शुरूआत 2021 में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप से होगी.

Related Articles

Latest Articles

लोकसभा चुनाव 2024: उत्तराखंड में खुले रहेंगे अस्पताल- मेडिकल कॉलेज, आदेश जारी

0
लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण में होने वाले मतदान के दिन 19 अप्रैल शुक्रवार को उत्तराखंड के सभी राजकीय अस्पताल और मेडिकल कॉलेज...

यौन उत्पीड़न मामले में बृज भूषण सिंह ने किया दिल्ली की अदालत का रुख,...

0
भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह ने गुरुवार को दिल्ली की एक अदालत में यौन उत्पीड़न मामले में आगे...

आतिशी का बड़ा आरोप, रची जा रही सीएम को जान से मारने की साजिश

0
सीएम अरविंद केजरीवाल पर ईडी द्वारा घर का खाना खाकर जानबूझ कर अपनी शुगर बढ़ाने का आरोप लगाने के बाद अब इस मामले में...

डीआरडीओ को मिली बड़ी सफलता, क्रूज ​मिसाइल का किया सफल परीक्षण

0
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने गुरुवार को ओडिशा के तट पर एकीकृत परीक्षण रेंज, चांदीपुर से स्वदेशी तकनीक से निर्मित क्रूज ​मिसाइल...
अरविन्द केजरीवाल

दिल्ली: कोर्ट में ईडी का दावा- अरविंद केजरीवाल जानबूझ कर जेल में खा रहे...

0
अरविंद केजरीवाल जिन्हें शराब घोटाले के मामले में तिहाड़ जेल में बंद किया गया है, उन्होंने अपने नियमित डॉक्टर से सलाह लेने के लिए...

ऋषिकेश एम्स आयुष्मान भारत के तहत लोगों का उपचार करने में अव्वल, 2018 से...

0
भारत सरकार की आयुष्मान योजना के अंतर्गत एम्स ऋषिकेश ने देशभर में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अत्यधिक महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने इस...

भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के प्रदेश सह समन्वयक स्मृति ईरानी की मौजूदगी में...

0
भाजपा की केंद्रीय महिला एवं बाल विकास व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री स्मृति जूबिन ईरानी की मौजूदगी के दौरान, कांग्रेस के प्रदेश सह समन्वयक विकास...

राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दे दी ये चुनौती

0
लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद हो चुका है और कल यानी शुक्रवार को पहले चरण की वोटिंग होगी. इस बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री और...

चारधाम यात्रा में बाहरी राज्यों को स्वास्थ्य विभाग ने भेजी SOP, इस बार यात्रियों को...

0
चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने हिंदी, अंग्रेजी के साथ गुजराती, मराठी, तेलगू समेत नौ स्थानीय भाषाओं में...

प्रधानमंत्री की लिखी कविताओं का उत्तराखंड की कवियित्री ने किया गढ़वाली में अनुवाद

0
उत्तराखंड की अनूठी संस्कृति का परिचय सुजाता डबराल नौडियाल ने अपनी कलम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कविताओं को गढ़वाली में रूपांतरित करके दिया।...