Covid19: बीते 24 घंटों में देश में मिले 27,271 मामले, 278 मरीजों की मौत

कोरोना वायरस संक्रमण के मरीजों में संख्या में इजाफा हुआ है. बीते 24 घंटों में देश में कोविड-19 के 27 हजार 271 मामले दर्ज किए गए हैं. इस दौरान 278 मरीजों की मौत हुई.

फिलहाल, देश में 2 लाख 68 हजार 546 मरीजों का इलाज जारी है. नए आंकड़ों को मिलाकर कुल मरीजों की संख्या 3 करोड़ 37 लाख 65 हजार 488 पर पहुंच गई है. वहीं, 4 लाख 48 हजार 372 मरीज जान गंवा चुके हैं.

भारत में कोविड-19 से बचाव के लिए टीके की अबतक करीब 89 करोड़ खुराक दी गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी.

मंत्रालय ने बताया कि गुरुवार शाम सात बजे तक 58 लाख से अधिक खुराक दी गई. मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक अबतक देश में कुल 64,98,28,333 पहली खुराक और 23,97,86,150 दूसरी खुराक दी गई है.

मुख्य समाचार

न्यायमूर्ति बी.आर. गवई होंगे देश के अगले मुख्य न्यायाधीश, 14 मई को लेंगे शपथ

भारत के सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी.आर....

विज्ञापन

Topics

More

    न्यायमूर्ति बी.आर. गवई होंगे देश के अगले मुख्य न्यायाधीश, 14 मई को लेंगे शपथ

    भारत के सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी.आर....

    Related Articles