Covid19: देश में 287 दिन बाद संक्रमित मामलों में कमी, बीते 24 घंटे में मिले 8,865 नए मामले-197 की मौत

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट का क्रम जारी है. मंगलवार को 287 दिन यानी लगभग 9 महीने के बाद रोजाना पाए जाने वालों में बड़ी कमी दर्ज की गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में 8,865 नए मामले दर्ज किए गए.

वहीं बीते 24 घंटे में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 11 हजार 971 है. हालांकि इस दौरान 197 लोगों की मौत हो गई. नए मामले पाए जाने के बाद एक्टिव मामलों में 3 हजार 303 मामलों की कमी आई है. नए आंकड़ों के बाद फिलहाल देश में 1 लाख 30 हजार 793 एक्टिव केस हैं, वहीं अब तक 3करोड़ 38 लाख 61 हजार 756 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं.

नए मामले पाए जाने के बाद देश में कोरोना के कुल मामलों की पुष्ट संख्या – 3 करोड़ 44 लाख 56 हजार 401 हो गई है. वहीं टीकाकरण की बात करें तो अभी तक 1 अरब 12 करोड़ 97 लाख 84 हजार 45 खुराकें दी जा चुकी है. जिसमें से 59 लाख 75 हजार 469 खुराक सोमवार को दी गई.


मुख्य समाचार

नेपाल और चीन के बॉर्डर पर बाढ़, कई वाहन बहे-18 लोग लापता

मानसून का सीजन शुरू होते ही भारत और उसके...

Topics

More

    नेपाल और चीन के बॉर्डर पर बाढ़, कई वाहन बहे-18 लोग लापता

    मानसून का सीजन शुरू होते ही भारत और उसके...

    भाजपा ने खड़गे पर लगाया राष्ट्रपति मुर्मू और पूर्व राष्ट्रपति कोविंद पर अपमान का आरोप

    भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर राष्ट्रपति द्रौपदी...

    Related Articles