केदारनाथ यात्रा पर साइबर ठगी का शिकार हुआ गुजरात का यात्री, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

केदारनाथ यात्रा के दौरान साइबर ठगों ने एक गुजरात निवासी यात्री से हेलीकॉप्टर टिकट दिलाने के नाम पर ₹1,91,812 की ठगी की। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

शिकायतकर्ता सूर्यप्रकाश मिश्रा ने बताया कि उन्होंने फेसबुक पर पवनहंस की लिंक देखकर टिकट बुकिंग की। व्हाट्सएप के माध्यम से 32 लोगों के टिकट फाइनल किए गए और पैसे जमा कराए गए, लेकिन टिकट न मिलने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे के निर्देशन में पुलिस और साइबर सेल ने ठगों द्वारा उपयोग किए गए बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और लिंक की निगरानी की। आरोपियों के पास से छह मोबाइल फोन, 18 बैंक खाते, एक एटीएम कार्ड और लगभग ₹3 लाख की राशि फ्रीज की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में 18 वर्षीय आकर्षण गुप्ता (नवादा, बिहार), 25 वर्षीय अनंत कुमार सिंह (मयूरभंज, उड़ीसा), 26 वर्षीय सौभाग्य शेखर महंती (मयूरभंज, उड़ीसा) और 24 वर्षीय दौलागोबिंद बाघा (बौद्ध, उड़ीसा) शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि भविष्य में ठगों पर और कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य समाचार

राशिफल 02-10-2025: आज विजया दशमी के दिन क्या कहते है आपके सितारे, जानिए

मेष राशि- व्यावसायिक सफलता मिलेगी. कोर्ट कचहरी में विजय...

सीएम धामी ने किया ‘मानसखंड’ एल्बम का विमोचन

देहरादून| सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री...

कैबिनेट ने दिए 57 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की मंजूरी, खर्च होंगे 5862 करोड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों...

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी व दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं

देहरादून| सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी...

Topics

More

    ASEAN सम्मेलन में PM मोदी और ट्रम्प की संभवित मुलाकात, टैरिफ तनाव के बीच कूटनीतिक वार्ता पर नजर

    भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड...

    Related Articles