हिंदी दिवस पर आइए जानते हैं, राष्ट्रभाषा और राजभाषा में क्या अंतर है

आज हिंदी दिवस पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. लेकिन आज भी लोगों में राष्ट्रभाषा और राजभाषा को लेकर असमंजस की स्थिति रहती है. कई बार लोग राजभाषा के स्थान पर राष्ट्रभाषा तो राष्ट्र भाषा के स्थान पर राजभाषा का प्रयोग करते हैं.

कई बार परीक्षाओं में भी यह प्रश्न पूछा जाता है. हालांकि दोनों शब्द हमारी हिंदी भाषा से जुड़े हुए हैं. आइए जानते हैं पहले राष्ट्रभाषा को लेकर. ऐसी भाषा जो समस्त राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करती हो तथा देश की अधिकांश जनता के द्वारा बोली और समझी जाती हो, ‘राष्ट्रभाषा कहलाती है. एक तरह से देखा जाय तो किसी देश की राजभाषा ही राष्ट्रभाषा होती है. लेकिन यह हमेशा और पूर्ण रूप से सत्य नहीं है.

वास्तव में राष्ट्रभाषा का शाब्दिक अर्थ ही है समस्त राष्ट्र में प्रयुक्त होने वाली भाषा. अतः राष्ट्रभाषा आमजन की भाषा होती है और किसी राष्ट्र के प्रायः अधिकांश या बड़े भूभाग और जनसंख्या के द्वारा बोली और समझी जाती है. एक राष्ट्रभाषा किसी राष्ट्र की बहुसंख्य आबादी की न केवल रोजमर्रा की भाषा होती है बल्कि यह समूचे राष्ट्र में संपर्क भाषा का भी काम करती है.

देश की भाषा की जब भी बात होती है तो अकसर कुछ बाते चर्चा में आ जाती हैं जैसे राजभाषा क्या है, राष्ट्रभाषा किसे कहते हैं ? क्या राजभाषा और राष्ट्र भाषा एक ही चीज है ? यदि नहीं तो राजभाषा और राष्ट्रभाषा में क्या अंतर है ? हिंदी राजभाषा है या राष्ट्रभाषा, यदि राजभाषा है तो हिंदी राष्ट्रभाषा क्यों नहीं है आदि.

दूसरी ओर वास्तव में राजभाषा का शाब्दिक अर्थ ही होता है राजकाज की भाषा. अतः वह भाषा जो देश के राजकीय कार्यों के लिए प्रयोग की जाती है “राजभाषा” कहलाती है. राजभाषा किसी देश या राज्य की मुख्य आधिकारिक भाषा होती है जो समस्त राजकीय तथा प्रशासनिक कार्यों के लिए प्रयुक्त होती है. राजाओं और नवाबों के ज़माने में इसे दरबारी भाषा भी कहा जाता था.

राजभाषा का एक निश्चित मानक और स्वरुप होता है और इसके साथ छेड़छाड़ नहीं किया जा सकता. राजभाषा एक संवैधानिक शब्द है. राजभाषा किसी राज्य के आम जनमानस की भाषा होती है जिसे राज्य या देश की अधिकांश जनता समझती है और सामान्य बोलचाल में प्रयोग करती है.

Related Articles

Latest Articles

अखनूर बस हादसे में 21 लोगों की मौत और 60 घायल…मृतकों के लिए 2-2...

0
जम्मू और कश्मीर के अखनूर से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, जिसमें 21 लोगों की...

जानिए कब जारी होगी नीट यूजी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की

0
नीट यूजी परीक्षा पास खत्म होने के बाद आंसर-की जारी होने का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन आंसर-की जारी होने को लेकर कोई अपडेट...

चारधाम यात्रा पर बड़ा अपडेट, वीआईपी दर्शन पर 10 जून तक रोक

0
चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. वीआईपी दर्शन पर 10 जून तक रोक लगा दी गई. इस संबंद में मुख्यमंत्री के...

डूंगरपुर मामला: आजम खान को 10 साल की सजा, 14 लाख का जुर्माना

0
रामपुर| गुरुवार को जेल में बंद आजम खान को डूंगरपुर मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई. साथ ही कोर्ट ने...

केन्द्रीय कर्मचारियों की फिर आई मौज, जुलाई में इतनी बढ़ जाएगी सैलरी

0
जुलाई माह केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए बेहद खास होता है. क्योंकि इस माह में कर्मचारियों के खाते में जमकर धनवर्षा होती है. इस ...

उत्तराखंड की फूलों की घाटी में खिल गए फूल, पर्यटक एक जून से कर सकेंगे दीदार

0
फूलों की घाटी, जो विश्व धरोहर स्थलों में से एक है, इस समय विभिन्न प्रजातियों के फूलों की बहार छाई हुई है। जब पर्यटक...

चारधाम यात्रा में वीआईपी दर्शन पर 10 जून तक रोक, मुख्य सचिव सभी राज्यों को...

0
चारधाम यात्रा से संबंधित एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों...

दिल्ली: कोर्ट ने केजरीवाल की अर्जियों पर ईडी से मांगा जवाब, एक जून को...

0
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर गुरुवार को ईडी को नोटिस जारी किया है। यह याचिका आबकारी नीति...

बिहार: बीते 24 घंटे में 14 मौतें, कई जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट,...

0
बिहार में जारी हीट वेव ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जिससे लोग अत्यधिक परेशानी का सामना कर रहे हैं। मौसम विभाग ने...

उत्तराखंड: सीएम धामी पहुंचे दरबार साहिब, दरबार में सेवा कर सुनी गुरुवाणी

0
बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंजाब के लोकसभा चुनाव प्रचार के तहत अमृतसर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हरमंदिर...