आज का इतिहास, 6 दिसंबर: आज के दिन ही 1992 में गिराई गई बाबरी मस्जिद, जानें अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा

अयोध्या में रामजन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर के निर्माण की बढ़ती गतिविधियों के बीच यह जान लेना महत्वपूर्ण होगा कि विवादित स्थल पर बनी बाबरी मस्जिद को छह दिसंबर के दिन गिराया गया था.

28 बरस पहले उत्तर प्रदेश के अयोध्या में घटी यह घटना इतिहास में प्रमुखता के साथ दर्ज है, जब राम मंदिर की सांकेतिक नींव रखने के लिए उमड़ी भीड़ ने बाबरी मस्जिद ढहा दी थी.

इससे देश के दो संप्रदायों के बीच पहले से मौजूद रंजिश की दरार बढ़कर खाई में बदल गई थी.

इस घटना के बाद देश के कई इलाकों में सांप्रदायिक दंगे भड़क उठे, जिनमें जान और माल का भारी नुकसान हुआ.

वैसे तो 6 दिसंबर 1992 के दिन की शुरूआत साल के बाकी दिनों की तरह सामान्य ही थी, लेकिन भगवान राम की जन्मस्थली पर मंदिर निर्माण के लिए सांकेतिक नींव रखने के इरादे से अयोध्या पहुंचे हजारों लोगों ने अचानक बाबरी मस्जिद के गुंबद गिराकर इस दिन को इतिहास में दर्ज करवा दिया.

देश दुनिया के इतिहास में 6 दिसंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1732 : वारेन हेस्टिंग्स का जन्म. ब्रिटेन के आक्सफर्डशायर में जन्मे वारेन का नाम इतिहास में भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी के पहले गवर्नर जनरल के तौर पर दर्ज है.
1907 : स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी लूट की पहली घटना चिंगरीपोटा रेलवे स्टेशन पर हुई. यह स्थान अब बांग्लादेश में है.
1917 : फिनलैंड ने खुद को रूस से स्वतंत्र घोषित किया.
1921 : ब्रिटिश सरकार और आयरिश नेताओं के बीच हुई एक संधि के बाद आयरलैंड को एक स्वतंत्र राष्ट्र और ब्रिटिश राष्ट्रमंडल का स्वतंत्र सदस्य घोषित किया गया.
1946 : भारत में होमगार्ड की स्थापना.
1956 : भारतीय राजनीति के मर्मज्ञ, विद्वान शिक्षाविद् और संविधान के निर्माता डॉ॰ भीमराव आंबेडकर का निधन.
1978 : स्पेन में 40 साल के तानाशाही शासन के बाद देश के नागरिकों ने लोकतंत्र की स्थापना के लिए मतदान किया। यह जनमत संग्रह संविधान की स्वीकृति के लिए कराया गया.
1992 : अयोध्या में रामजन्मभूमि स्थल पर मंदिर की नींव रखने के लिए उमड़ी भीड़ ने बाबरी मस्जिद को गिरा दिया, जिसके बाद देश के कई शहरों में दंगे भड़क उठे.
2007 : आस्ट्रेलिया के स्कूलों में सिख छात्रों को अपने साथ कृपाण ले जाने और मुस्लिम छात्राओं को हिजाब पहनने की इजाजत मिली.

Related Articles

Latest Articles

बिहार: बीते 24 घंटे में 14 मौतें, कई जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट,...

0
बिहार में जारी हीट वेव ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जिससे लोग अत्यधिक परेशानी का सामना कर रहे हैं। मौसम विभाग ने...

उत्तराखंड: सीएम धामी पहुंचे दरबार साहिब, दरबार में सेवा कर सुनी गुरुवाणी

0
बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंजाब के लोकसभा चुनाव प्रचार के तहत अमृतसर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हरमंदिर...

दिल्ली को हरियाणा की मनमानी ने आपात स्थिति में डाल दिया, AAP केंद्र को...

0
दिल्ली के नागरिक वर्तमान में दोहरी समस्या का सामना कर रहे हैं। एक तरफ तोषणकारी गर्मी ने जनजीवन को मुश्किल बना दिया है, वहीं...

तुंगनाथ में श्रद्धा और अभिषेक ने भरतनाट्यम कर बनाया रिकॉर्ड, अगला लक्ष्य पंचकेदार

0
तुंगनाथ जो कि दुनिया के सबसे ऊंचे शिव मंदिर में दो युवा कलाकारों, श्रद्धा बछेती और अभिषेक यादव ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर...

वट सावित्री व्रत 2024: कब है वट सावित्री व्रत! जानिए पूजा विधि-मुहूर्त

0
वट सावित्री व्रत, जिसे सावित्री अमावस्या या वट पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है, इस साल ये व्रत 6 जून 2024 को...

गंगा दशहरा 2024: इस साल कब है गंगा दशहरा! जानिए पूजा विधि-शुभ मुहूर्त

0
गंगा दशहरा हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है जिसका हिंदू धर्म में बड़ा धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है. गंगा दशहरा ज्येष्ठ माह के शुक्ल...

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कैंची धाम में, चंदन लगाकर किया स्वागत

0
गुरुवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। इस अवसर पर स्थानीय...

T20 WC 2024: टीम इंडिया- पाक मैच में आतंकी हमले का खतरा, बढ़ाई गई...

0
न्यूयॉर्क|…. टी20 वर्ल्ड कप के बहुतप्रतीक्षित भारत-पाकिस्तान मुकाबले में आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है. आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने न्यूयॉर्क में होने...

लोकसभा चुनाव: अंतिम चरण के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन, पीएम मोदी समेट...

0
लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है. आज शाम 6 बजे अंतिम चरण के चुनाव प्रचार...

दिल्ली: अब मौसम विभाग ने मंगेशपुर के तापमान को लेकर दी ये सफाई

0
देश की राजधानी दिल्‍ली के मौसम के इतिहास में बुधवार को जो कुछ हुआ वो इससे पहले कभी भी नहीं हुआ था. मौसम विभाग...