शिलांग| मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. खुद मुख्यमंत्री कोनराड ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद कोनराड ने ट्वीट किया, ‘मेरी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.
मैं घर में पृथक-वास में हूं. हल्के लक्षण महसूस हो रहे हैं. मैं बीते पांच दिन में मेरे संपर्क में आए लोगों से अपने स्वास्थ्य पर नजर रखने का अनुरोध करता हूं. यदि आवश्यक लगे तो जांच कराएं.’
इससे पहले मंत्रिमंडल में संगमा के साथी स्वास्थ्य मंत्री ए एल हेक तथा शहरी मामलों के मंत्री स्नीयावभलांग धर भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे.
बता दें कि मेघालय में अब तक कोरोना के 12,586 मामले पाए जा चुके हैं. इनमें से 580 एक्टिव मामले हैं, 11,883 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 123 लोगों की मौत हुई हैं.

मेघालय के सीएम कोनराड संगमा कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी
Topics
- Featured
- podcast
- technical
- अल्मोड़ा
- अल्मोड़ा
- उत्तरकाशी
- उत्तरकाशी
- उत्तराखंड
- उधमसिंह नगर
- उधमसिंह नगर
- एक नज़र इधर भी
- करियर
- कुमाऊं
- क्राइम
- क्रिकेट
- खुशखबरी
- खेल-खिलाड़ी
- गढ़वाल
- चंपावत
- चंपावत
- चमोली
- चमोली
- ज्योतिष
- टिहरी
- टिहरी
- टॉप कॉलेज
- टॉप स्कूल
- ताजा हलचल
- देश
- देहरादून
- देहरादून
- धर्म
- नैनीताल
- नैनीताल
- पर्यटन
- पर्यटन के आयाम
- पिथौरागढ़
- पिथौरागढ़
- पौड़ी
- पौड़ी
- प्रतिभा सम्मान
- प्राकृतिक आपदा
- फोटो गैलेरी
- बड़ी खबर
- बागेश्वर
- बागेश्वर
- बिजनेस
- मंथन
- मनोरंजन
- मौसम
- राजनीति
- राज्य-नीतिक हलचल
- रिजल्ट
- रिलेशनशिप
- रुद्रप्रयाग
- रुद्रप्रयाग
- लाइफस्टाइल
- लोकहित कार्य नीति
- विदेश
- वीडियो
- व्यवसाय की गति
- शिक्षा
- शिक्षा नीति
- स्कॉलरशिप
- स्वास्थ्य
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हादसा
- होम
More
Popular Categories