देहरादून| तीन सालों के लंबे इंतज़ार के बाद केंद्र सरकार ने देहरादून में बल्लूपुर से पांवटा साहिब तक के दो लेन के हाईवे को चार लेन किए जाने के लिए बजट मंज़ूर कर दिया है. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा मंज़ूर किए गए 1093 करोड़ रुपये के बजट से अब इस मार्ग को चौड़ा किए जाने का काम शुरू होगा.
बागेश्वर ज़िले में भी एक नेशनल हाईवे को चौड़ा किए जाने के लिए 472 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है. केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस बारे में जानकारी अपने सोशल मीडिया पर देते हुए गतिशक्ति प्रोजेक्ट के तहत इस निर्माण कार्य का ब्योरा दिया है.
देहरादून में नेशनल हाईवे NH-72 के पांवटा साहिब-बल्लूपुर (देहरादून) खंड के उन्नयन के लिए बजट मिलने से कनेक्टिविटी बढ़ने की पूरी उम्मीद है. एक खबर में अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि इस रास्ते के 4 लेन होने से हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के साथ उत्तराखंड की कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी. चूंकि इस आशय के ट्वीट में गडकरी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को भी टैग किया इसलिए धामी ने इस बजट स्वीकृति के लिए गडकरी को धन्यवाद दिया.
साल 2018 में एनएचएआई ने टेंडर निकालकर इस मार्ग को चौड़ा किए जाने के बारे में विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट मंगवाई थी. फिलहाल यह रास्ता 41 किमी लंबा है और 10 मीटर चौड़ा है. स्वीकृत बजट से निर्माण कार्य किए जाने के बाद इसकी चौड़ाई 20 मीटर तक हो जाएगी. यह भी गौरतलब है कि 2007-08 में जब यह नेशनल हाईवे बनाया गया था, उसके बाद इस रास्ते को टू लेन में विकसित किया गया था.
गडकरी ने आज 2 अप्रैल को एक और ट्वीट करते हुए उत्तराखंड की एक और सड़क को चौड़ा किए जाने के लिए बजट मंज़ूरी दी. राज्य में NH-309A पर स्थित बागेश्वर से कंगारचिना रोड को दो लेन रोड में विकसित करने के लिए 472.23 करोड़ रुपये का बजट केंद्रीय मंत्रालय ने मंज़ूर कर दिया है.

उत्तराखंड में दो और हाईवे होंगे चौड़े, केंद्र से 1500 करोड़ का बजट मंजूर
Topics
- Featured
- podcast
- technical
- अनोखेलाल
- अल्मोड़ा
- अल्मोड़ा
- अल्मोड़ा
- उत्तरकाशी
- उत्तरकाशी
- उत्तरकाशी
- उत्तराखंड
- उत्तराखंड चुनाव 2022
- उधमसिंह नगर
- उधमसिंह नगर
- एक नज़र इधर भी
- करियर
- कुमाऊं
- क्राइम
- क्रिकेट
- खुशखबरी
- खेल-खिलाड़ी
- गढ़वाल
- चंपावत
- चंपावत
- चंपावत
- चमोली
- चमोली
- चमोली
- चुनाव 2024
- ज़िला अल्मोड़ा
- ज़िला उत्तरकाशी
- ज़िला ऊधम सिंह नगर
- ज़िला चंपावत
- ज़िला चमोली
- ज़िला टिहरी
- ज़िला देहरादून
- ज़िला नैनीताल
- ज़िला पिथौरागढ़
- ज़िला पौड़ी
- ज़िला बागेश्वर
- ज़िला रुद्रप्रयाग
- ज़िला हरिद्वार
- ज्योतिष
- टिहरी
- टिहरी
- टिहरी
- टॉप कॉलेज
- टॉप स्कूल
- ताजा हलचल
- देश
- देहरादून
- देहरादून
- देहरादून
- धर्म
- नैनीताल
- नैनीताल
- नैनीताल
- पंजाब चुनाव 2022
- पर्यटन
- पर्यटन के आयाम
- पिथौरागढ़
- पिथौरागढ़
- पिथौरागढ़
- पौड़ी
- पौड़ी
- पौड़ी
- प्रतिभा सम्मान
- फोटो गैलेरी
- बड़ी खबर
- बागेश्वर
- बागेश्वर
- बागेश्वर
- बिजनेस
- मंथन
- मनोरंजन
- मौसम
- यूपी चुनाव 2022
- राजनीति
- राज्य-नीतिक हलचल
- रिजल्ट
- रिलेशनशिप
- रुद्रप्रयाग
- रुद्रप्रयाग
- रुद्रप्रयाग
- लाइफस्टाइल
- लोकहित कार्य नीति
- विदेश
- वीडियो
- व्यवसाय की गति
- शिक्षा
- शिक्षा नीति
- सपनों का उत्तराखंड
- स्कॉलरशिप
- स्वास्थ्य
- हमारी विरासत
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हादसा
- हैलो उत्तराखंड
More
Popular Categories