देहरादून के खलंगा में दो हजार हरे पेड़ काटने की तैयारी, विभाग को प्रस्ताव तक नहीं मिला, लगाएं लाल निशान

सौंग परियोजना के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण के नाम पर देहरादून के खलंगा में साल के करीब दो हजार हरे पेड़ों को काटे जाने की तैयारी है। काटने वाले पेड़ों पर लाल निशान लगा दिए गए हैं। इस पर वन विभाग का कहना है कि पेयजल निगम की ओर से वन भूमि हस्तांरण का अब तक कोई प्रस्ताव नहीं मिला न ही केंद्र से इसकी मंजूरी मिली है।

वन संरक्षक यमुना वृत्त कहकशां नसीम के अनुसार वन विभाग को खलंगा में भूमि हस्तांतरण का कोई प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है और केंद्र सरकार से भी इस संबंध में कोई अनुमति नहीं मिली है। पहले पेयजल निगम को सुझाया गया था कि खलंगा के बजाय किसी अन्य स्थान पर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जाए, जिसके लिए दो से तीन स्थान भी दिखाए गए थे जहां कम पेड़ थे, लेकिन निगम को ये स्थान पसंद नहीं आए।

इस बीच, पर्यावरण प्रेमी पेड़ों की कटाई का विरोध कर रहे हैं और उन्होंने पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांध कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया है। उनका कहना है कि वे पेड़ों को बचाने के लिए चिपको आंदोलन की तर्ज पर आंदोलन शुरू करेंगे।

मुख्य समाचार

वुमेन्स वर्ल्ड कप 2025 का आया शेड्यूल , इस दिन भारत-पाकिस्तान का होगा आमना सामना

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने वुमेन्स वर्ल्ड कप 2025 के...

PM मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, वैश्विक नेतृत्व को मिला नया गौरव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रोस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडुलिडेस...

विज्ञापन

Topics

More

    PM मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, वैश्विक नेतृत्व को मिला नया गौरव

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रोस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडुलिडेस...

    Related Articles