दिल्ली में जल संकट के चलते लोग गंदा पानी पीने को मजबूर, भाजपा का ‘मटका फोड़’ प्रदर्शन

पेयजल संकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राजधानी में मोर्चा खोला है। मोती नगर फन सिनेमा के पास पानी की किल्लत को लेकर भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मटका फोड़ प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पहले प्रदेश भाजपा ने दिल्ली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था, जिसमें 14 स्थानों पर प्रमुख आंदोलन किया गया था। लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं और इस समस्या को लेकर सरकार से संघर्ष कर रहे हैं।

भाजपा ने प्रदेश के 14 मुख्य स्थानों पर आम आदमी पार्टी के खिलाफ मटका फोड़ प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में लक्ष्मी नगर चौक पर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, दुर्गापुरी चौक पर सांसद मनोज तिवारी, संगम विहार में सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, नजफगढ़ में कमलजीत सहरावत, जहांगीरपुरी में योगेंद्र चंदोलिया, आरके पुरम जलबोर्ड कार्यालय के समीप सांसद बांसुरी स्वराज, चांदनी चौक में प्रवीण शंकर कपूर आदि भाग लिया।

इसी के साथ भाजपा के सभी विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में विरोध दर्ज कराया। भाजपा नेताओं ने कहा कि केजरीवाल सरकार की लापरवाही के कारण लगातार पानी की किल्लत हो रही है। भाजपा जनता की आवाज बनकर सड़कों पर उतरी है। गंदी राजनीति का पर्दाफाश कर टैंकर माफिया को खत्म करेंगे।

मुख्य समाचार

MGM अस्पताल में बड़ा हादसा: छत गिरने से 3 मरीजों की मौत, NDRF ने रातभर चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

झारखंड के जमशेदपुर स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल (MGM) अस्पताल...

पहलगाम हमले पर ब्रिटेन भारत के साथ: लिसा नैंडी बोलीं – आपका दर्द हमारा है!

ब्रिटेन की संस्कृति, मीडिया और खेल मंत्री लिसा नैंडी...

अब बिलावल और इमरान खान पर गिरी गाज, भारत ने एक्स अकाउंट किया ब्लॉक

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद...

विज्ञापन

Topics

More

    पहलगाम हमले पर ब्रिटेन भारत के साथ: लिसा नैंडी बोलीं – आपका दर्द हमारा है!

    ब्रिटेन की संस्कृति, मीडिया और खेल मंत्री लिसा नैंडी...

    अब बिलावल और इमरान खान पर गिरी गाज, भारत ने एक्स अकाउंट किया ब्लॉक

    जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद...

    Related Articles