आज दिल्ली में लू का बढ़ेगा असर, अगले दो दिन रहेगा मौसम गर्म, पारा 45 डिग्री पार जाने के आसार

देशभर में मानसून अपनी गति से आगे बढ़ रहा है, लेकिन राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में अभी भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। सूरज की तपिश से दिल्लीवासियों की हालत बेहाल हो रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि यहां का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर जा सकता है। इस स्थिति ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

मंगलवार और बुधवार को लू के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिससे चिलचिलाती और उमस भरी गर्मी लोगों को काफी परेशान करेगी। शाम के समय धूल भरी आंधी के साथ 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान, अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना है।

मुख्य समाचार

विज्ञापन

Topics

More

    मुंबई में ₹20 लाख घूसकांड: CBI ने FCI के AGM समेत 2 अन्य को दबोचा

    केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने खाद्य निगम (FCI) के...

    Related Articles