मणिपुर: पुलिस कमांडो और संदिग्ध कुकी आतंकवादियों में भीषण गोलीबारी

मंगलवार सुबह मणिपुर के तेंग्नोपॉल जिले के मोरेह में मणिपुर पुलिस कमांडो और संदिग्ध कुकी आतंकवादियों के बीच भीषण गोलीबारी और बम धमाकों से क्षेत्र दहल उठा। इसमें बीएसएफ का एक जवान गोली लगने से घायल हो गया। जवान को असम राइफल्स के मोरेह स्थित अस्पताल में इलाज के बाद इंफाल ले जाया जा रहा है। घायल जवान की पहचान रविंदर सिंह के रूप में हुई है।

बता दे कि जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 8.20 बजे मणिपुर पुलिस कमांडो और संदिग्ध कुकी आतंकवादियों के बीच तेंग्नोपॉल जिले के मोरेह कस्बे के चवांगफाई, एस मोलजोल गांव में के सामान्य क्षेत्रों में भारी गोलीबारी हुई। इस दौरान करीब चार बम विस्फोटों की आवाज भी क्षेत्र में सुनाई दी।

जानकारी के मुताबिक घटना के दौरान ईस्टर्न शाइन स्कूल के पास तैनात बीएसएफ के जवान रविंदर सिंह को बाईं बगल में गोली लगी और जांघ पर छर्रे लगे हैं। उन्हें तुरंत बाहर निकाला गया और वर्तमान में उनका केएलपी, 5वें असम राइफल्स अस्पताल, मोरेह, तेंग्नोपॉल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए इंफाल ले जाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वे सड़क के किनारे ड्यूटी कर रहे थे।

मुख्य समाचार

बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण में 6.60 करोड़ फॉर्म जमा

बिहार में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान...

असम में 50,000 याबा टैबलेट्स जब्त, ₹2.5 करोड़ की ड्रग्स बरामद, म्यांमार लिंक का खुलासा

असम के दक्षिण सालमारा–मांकाचर जिले में मंड़का (Sonapur) इलाके...

Topics

More

    बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण में 6.60 करोड़ फॉर्म जमा

    बिहार में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान...

    असम में 50,000 याबा टैबलेट्स जब्त, ₹2.5 करोड़ की ड्रग्स बरामद, म्यांमार लिंक का खुलासा

    असम के दक्षिण सालमारा–मांकाचर जिले में मंड़का (Sonapur) इलाके...

    ईडी दफ्तर पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा, इस मामले में हुई पूछताछ

    सोमवार को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति...

    Related Articles