Home ताजा हलचल Bharat Jodo Yatra: राहुल को मिला बहन साथ, पति के साथ भारत...

Bharat Jodo Yatra: राहुल को मिला बहन साथ, पति के साथ भारत जोड़ो यात्रा में हुई शामिल

0
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा

बुधवार को भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश पहुंची है. मध्यप्रदेश में एंट्री से पहले यह यात्रा महाराष्ट्र में चल रही थी. यहां यह यात्रा 12 दिन में 380 किमी की दूरी तय करेगी. जिसके बाद यह राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं.

अभी तक भारत जोड़ो यात्रा से दूर रहने वाले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी इसमें शामिल हो गई हैं. भाई राहुल गांधी के इस मार्च में शामिल होने के लिए बुधवार को ही प्रियंका गांधी अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ मध्यप्रदेश पहुंच गईं थीं.

गुरुवार सुबह जब भारत जोड़ो यात्रा आरंभ हुई तो प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा इसमें शामिल हुए. इस यात्रा में प्रियंका गांधी के साथ-साथ सचिन पायलट भी गुरुवार को नजर आए.

कांग्रेस ने प्रियंका और राहुल गांधी को लेकर एक फोटो भी ट्वीट भी किया है, इस फोटो में दोनों भाई बहन साथ दिख रहे हैं.

कांग्रेस ने लिखा है- “मजबूत होंगे कदम, जब मिलकर चलेंगे हम. भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के कंधे से कंधा मिलना पहुंची प्रियंका गांधी.”

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version