चारधाम यात्रा: मुखवा से रवाना हुई मां गंगा की डोली, 22 अप्रैल को खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट

आने वाले शनिवार यानि 22 अप्रैल को अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर गंगोत्री तथा यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

बता दे कि गंगा व यमुना के मंदिर को रंग रोगन से भव्य रूप से सजाया गया है। इसी के साथ शुक्रवार को मंदिरों को विभिन्न रंग बिरंगे फूलों से मंदिरों को सजाया जाएगा।

हालांकि गंगोत्री मंदिर 21 कुंतल फूलों से सजाया गया तो वहीं यमुनोत्री मंदिर की सजावट में 3 कुंतल फूलों से की गई है।
बता दे कि गंगोत्री धाम में मंदिर समिति ने कपाट खोलने की तैयारी पूरी कर ली है।

श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने कहा है कि मंदिर की सजावट के लिए फूल-पत्तियां गंगोत्री धाम पहुंची हैं। शुक्रवार को मंदिर को विभिन्न रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया है। इस बार 21 कुंतल फूलों से सजाया जा रहा है।

इसी के साथ उन्होंने कहा कि अक्षय तृतीय के पर्व पर गंगोत्री धाम में विशेष पूजा अर्चना होगी। जिसके बाद दोपहर 12.35 बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।
वहीं यमुनोत्री धाम में इस बार यमुनोत्री मंदिर समिति ने यमुना मंदिर को रंग रोगन से सजा कर तैयार कर लिया है। तो मंदिर समिति तथा पंच पंडा समिति ने भी कपाट खोलने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

हालांकि यमुनोत्री मंदिर समित के सचिव सुरेश उनियाल ने बताया कि यमुनोत्री मंदिर को 3 कुंतल फूलों से सजाया गया है। अक्षय तृतीय के पर्व पर 22 अप्रैल को सुबह 8.25 बजे यमुना के मायके से शनिदेव की अगुआई में मां यमुना की डोली शीतकालीन निवास खरसाली से रवाना होगी तथा सुबह 11 बजे तक डोली यमुनोत्री धाम पहुंचेगी।
जहां विधिवत पूजा अर्चना के साथ 12.41 बजे मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। जिसके बाद छह माह तक यमुना के दर्शन श्रद्धालु यमुनोत्री धाम में कर सकेंगे।

Related Articles

Latest Articles

IPL 2024 SRH vs GT : बारिश की वजह से रद्द हुआ मैच, हैदराबाद...

0
सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस का मैच भी बारिश की वजह से रद्द हो गया है. बता दें कि हैदराबाद में लगातार बारिश हो...

मुंबई: घाटकोपर इलाके के बाद पुणे से सटे पिंपरी-चिंचवड़ में गिरा होर्डिंग, टला बड़ा...

0
मुंबई के घाटकोपर इलाके में बीते दिनों हुई दुर्घटना के बाद अब पुणे से सटे पिंपरी-चिंचवड़ में दिल दहलाने वाली घटना देखने को मिली...

बासी रोटी खाने के ये फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

0
बासी रोटी को रोज दूध के साथ खाने से डायबिटिज और बीपी नियंत्रित रहता है. रोटी के बासी हो जाने से उनमें कुछ लाभकारी...

श्रद्धालुओं की सुरक्षित, स्वस्थ और सुगम यात्रा हमारी प्राथमिकता: सीएम धामी

0
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सुरक्षित और सुगम...

दिल्ली बीजेपी दफ्तर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां काबू पाने में जुटी

0
गुरुवार को पंडित पंत मार्ग पर स्थित दिल्ली बीजेपी के दफ्तर में आग लग गई है. आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड...

दिल्ली: स्वाति मालीवाल विवाद अरविंद केजरीवाल पर पड़ रहा भारी, आप ने दी ये...

0
अरविंद केजरीवाल के चुनावी अभियान पर स्वाति मालीवाल के साथ हुई हिंसा का मामला एक बड़ा प्रश्न बन चुका है। उनके जहां भी जाने...

खत्म हुआ इंतजार, ‘स्कैम 3’ इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

0
हंसल मेहता की वेब सीरीज ‘स्कैम’ से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है. इस वेब सीरीज के पहले 2 पार्ट आ चुके हैं...

दिल्ली: राष्ट्रीय महिला आयोग का सीएम के निजी सचिव को नोटिस, कल पेशी के...

0
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व निजी सचिव बिभव कुमार को राष्ट्रीय महिला आयोग ने शुक्रवार को पेश होने के लिए कहा है।...

स्वाति मालीवाल बदसलूकी मामला: दिल्ली पुलिस एक्शन में, सांसद का बयान दर्ज करने घर...

0
आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी मामले में दिल्ली पुलिस अब एक्शन में नजर आ रही है. दिल्ली पुलिस...

राजस्थान रॉयल्स की लगातार चौथी हार, दूसरे नंबर में बने रहने के लिए...

0
राजस्थान रॉयल्स को पंजाब किंग्स के खिलाफ पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा, जो उसकी टूर्नामेंट में लगातार चौथी हार है। इस...