चारधाम यात्रा: अब भीड़ बढ़ने से पहले मिलेगा अलर्ट, यमुनोत्री में क्राउड आई डिवाइस लगाने की तैयारी

आईआईटी के शोधकर्ताओं ने भीड़ को स्मार्ट तरीके से नियंत्रित करने के लिए एक अत्याधुनिक डिवाइस सिस्टम विकसित किया है, जिसे ‘क्राउड आई’ नाम दिया गया है। यह डिवाइस विभिन्न धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों, जैसे कि चारधाम पर क्षमता से अधिक भीड़ जुटने से पहले ही डिवाइस सिस्टम कंट्रोल रूम को अलर्ट जारी कर देगा।

इसके अलावा, यह पल-पल की जानकारी भी प्रदान करेगा, जिससे भीड़ नियंत्रण में सहूलियत होगी। ‘क्राउड आई’ का उद्देश्य भीड़ को बेहतर तरीके से प्रबंधित करना और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

आईआईटी रुड़की के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के ट्रांसपोर्ट इंजीनियरिंग सेक्शन के शोधकर्ता प्रो. अमित अग्रवाल ने बताया कि डिवाइस का मुख्य उद्देश्य किसी भी धार्मिक स्थल या परिसर में वास्तविक समय में निगरानी करना और क्षमता से अधिक भीड़ होने से पहले अलर्ट जारी करना है। आईआईटी परिसर में की गई टेस्टिंग में इस डिवाइस ने उत्कृष्ट परिणाम दिए हैं, जिससे इसके उपयोग की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

मुख्य समाचार

सीएम धामी ने की पर्वतीय राज्यों के लिए पृथक विमानन नीति की मांग

शुक्रवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित...

किरेन रिजिजू ने की हज समीक्षा बैठक की अध्यक्षता

नई दिल्ली| केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने...

Topics

More

    Related Articles