मुख्यमंत्री धामी अहमदाबाद दौरे पर, मॉर्निंग वॉक पर निकले,साबरमती रिवर फ्रंट का किया भ्रमण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय अहमदाबाद दौरे पर है। बुधवार को वह मॉर्निंग वॉक पर निकले और साबरमती रिवर फ्रंट क्षेत्र का भ्रमण किया। सुनियोजित रुप से विकसित किया गया यह रिवर फ्रंट गुजरात के विभिन्न पर्यटन स्थलों में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है। देश-विदेश से इस रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट को लगभग 20 से अधिक पुरस्कार मिले हैं।

साथ ही इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर गुजरात के विकास पर उनके विचार एवं अनुभव को सुना और उन्हें देवभूमि उत्तराखण्ड आने के लिए आमंत्रित भी किया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि साबरमती रिवर फ्रंट को बहुआयामी रूप से विकसित कर पर्यटन केंद्र बनाने का अभूतपूर्व कार्य गुजरात प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में हुआ है। यह फ्रंट इकोलॉजी और इकॉनमी के अद्भुत समन्वय का प्रतीक है।

मुख्य समाचार

दिल्ली के सुल्तानपुरी में युवक की चाकू से हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में बुधवार रात एक 26...

पूनम गुप्ता ने संभाला आरबीआई की नई डिप्टी गवर्नर का पदभार

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की नई डिप्टी गवर्नर डॉ....

धमकी भरे कॉल्स से डरे नहीं CM सिद्धारमैया, जांच के दिए सख्त आदेश

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को खुलासा किया...

विज्ञापन

Topics

More

    Related Articles