चमोली में फटा बादल, दरके पहाड़, नदियों का विकराल रूप देख सहमे लोग

चमोली जिले के थराली में रात से शुरू हुई भारी बारिश के बीच सोल घाटी के ऊपरी क्षेत्रों में चमक और तेज गर्जना के साथ भारी बारिश हुई। ब्रह्मताल सुपताल और भेकल ताल क्षेत्र में बादल फटने से पहाड़ के पहाड़ बहकर प्राणमति नदी में आ गए। जिससे नदी विकराल रूप से बहने लगी।

नदी के साथ बड़े-बड़े बोल्डर और सैकड़ों पेड़ तिनके की तरह बहने लगे। नदी की गर्जना पांच किलोमीटर से अधिक दूर तक सुनाई दे रही थी। जैसे ही नदी में तेज आवाज आनी शुरू हुई क्षेत्र में रह रहे ग्रामीणों ने थराली, कुलसारी, हरमनी में नदी किनारे रह रहे लोगों को घरों से निकलकर सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा।

तहसील और पुलिस प्रशासन की टीम ने लोगों को नदी किनारे से हटाया। थराली में पिंडर नदी के किनारे रहने वाले लोगों ने ग्वालदम थराली तिराहा और नासिर बाजार में जाकर रात बिताई। इससे पहले रविवार की रात को थराली गांव में प्राणमति नदी ने जो तबाही मचाई थी उससे भी अधिक मात्रा में मलबा फिर इस क्षेत्र में घुसा और फिर से वहां सैलाब आ गया|

तहसील और पुलिस प्रशासन की टीम रात भर सायरन और संदेशों के जरिए लोगों को सतर्क करती रही। बादल फटने से रतगांव, ढाडर बगड़, देवकुना गांव में भी भारी तबाही हुई है।

मुख्य समाचार

पाकिस्तानी आर्मी चीफ से मिलेंगे डोनाल्ड ट्रम्प

वॉशिंगटन| वॉशिंगटन के दौरे पर पहुंचे पाकिस्तान आर्मी चीफ...

बिहार में मानसून की एंट्री, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में मंगलवार...

विज्ञापन

Topics

More

    पाकिस्तानी आर्मी चीफ से मिलेंगे डोनाल्ड ट्रम्प

    वॉशिंगटन| वॉशिंगटन के दौरे पर पहुंचे पाकिस्तान आर्मी चीफ...

    बिहार में मानसून की एंट्री, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

    राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में मंगलवार...

    राशिफल 18-06-2025: आज क्या कहते है आपके सितारे, जानिए

    मेष (Aries)दिन मिलाजुला रहेगा. कार्यों में मन नहीं लगेगा,...

    Related Articles