द्रौपदी का डांडा-2 हिमस्खलन में एक साल बाद बर्फ में दबा मिला लापता पर्वतारोही का शव, 28 हुई मृतकों की संख्या

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में द्रौपदी का डांडा-2 में हुए हिमस्खलन हादसे के एक साल बाद आज गुरुवार को एक लापता पर्वतारोही का शव बरामद हुआ है। दूसरा पर्वतारोही अब भी लापता है। अब हादसे में मृतकों की संख्या 28 हो गई है। चार अक्तूबर 2022 नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के इतिहास में वह तारीख थी जिसने निम प्रबंधन को कभी न भूलने वाला गम दिया। निम के 34 प्रशिक्षुओं का दल द्रौपदी का डांडा-2 चोटी आरोहण के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आ गया था जिसमें कुल 27 लोगों की मौत हो गई थी।

बता दे कि हादसे में दो लोग उत्तराखंड से नौसेना में नाविक विनय पंवार व हिमाचल निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक वशिष्ट लापता चल रहे थे। गुरुवार को एक शव मिला है, लेकिन उसकी अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को जिला अस्पताल उत्तरकाशी लाया जा रहा है। हादसे में उत्तरकाशी जनपद ने एवरेस्ट विजेता सविता कंसवाल व पर्वतारोही नौमी रावत को खोया था। दोनों प्रशिक्षुओं के दल में बतौर प्रशिक्षक शामिल थी। जिनकी मौत की खबर ने उनके परिवार सहित जिले को कभी न भूलने वाला गम दिया। सविता ने बहुत कम समय में पर्वतारोहण के क्षेत्र में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया था

मुख्य समाचार

पीएम मोदी बिहार में, किया 36 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन

बिहार में आने वाले कुछ सप्ताह में विधानसभा के...

मणिपुर के चुराचंदपुर में पीएम मोदी के दौरे के एक दिन बाद, कूकी नेता के घर में आग लगाई गई

मणिपुर के चुराचंदपुर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...

Topics

More

    जम्मू-श्रीनगर हाईवे 19 दिन से बंद, सड़ रहे सेब; किसान आंदोलन में आवाज़ बुलंद

    जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) की 19 दिनों से बंदी...

    Related Articles