हरिद्वार: दिवाली और सोमवती अमावस्या स्नान पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

12 नवंबर को दीपावली और अगले दिन 13 नवंबर को सोमवती अमावस्या पर स्नान पर्व मनाया जाएगा। दोनों दिन भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर के लिए यातायात और डायवर्जन प्लान तैयार किया है।

बता दे कि अलग-अलग जगहों पर पार्किंग और भीड़ बढ़ने पर संबंधित रूट तय कर दिए गए हैं। सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के तहत 12 नवंबर सुबह से 13 नवंबर की रात 12 बजे तक हरिद्वार शहर क्षेत्र में सभी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

इसी के साथ एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। एसपी यातायात अजय गणपति कुंभार ने बताया कि यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए स्थानीय वाहनों का डायवर्जन भी रहेगा।

मुख्य समाचार

भारत की स्टार स्मृति मंधाना बनीं नंबर वन महिला बल्लेबाज

दुबई| अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा मंगलवार को जारी...

विज्ञापन

Topics

More

    भारत की स्टार स्मृति मंधाना बनीं नंबर वन महिला बल्लेबाज

    दुबई| अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा मंगलवार को जारी...

    इंदौर: नगर निगम सहायक अधीक्षक के घर ईओडब्लू की छापेमारी

    इंदौर| नगर निगम सहायक अधीक्षक चेतन पाटिल के घर...

    Related Articles