रामनगर में बड़ा हादसा टला: गैस सिलेंडर का लीकेज ठीक करने में लगी आग, पति-पत्नी समेत तीन लोग बुरी तरह झुलसे

रामनगर के ग्राम छोई पड़ाव में एक गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई, जिससे घर की रसोई में मौजूद पति-पत्नी और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से जल गए। हादसे के तुरंत बाद, परिजनों ने तीनों को प्राथमिक उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया।

अस्पताल में उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए, चिकित्सकों ने उन्हें तुरंत उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया।

बुधवार की सुबह, छोई गांव के निवासी राजू आर्य ने बताया कि उनकी भाभी पूजा आर्य रसोई में काम कर रही थी, जब गैस सिलेंडर से लीकेज शुरू हो गया। पूजा ने तुरंत अपने पति विनोद आर्य को बुलाया, और दोनों ने मिलकर लीकेज ठीक करने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे।

इसके बाद, विनोद ने अपने गांव के निवासी और इंडियन गैस एजेंसी में काम करने वाले जीवन बोरा को मदद के लिए बुलाया। जीवन बोरा ने लीकेज को ठीक कर दिया, लेकिन जैसे ही माचिस की तिल्ली जलाकर सिलेंडर को चेक किया गया, एक जोरदार आग की लपटें निकल गईं। इस घटना में तीनों लोग गंभीर रूप से झुलस गए और आग की चपेट में आ गए।

मुख्य समाचार

न्यायमूर्ति बी.आर. गवई होंगे देश के अगले मुख्य न्यायाधीश, 14 मई को लेंगे शपथ

भारत के सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी.आर....

विज्ञापन

Topics

More

    न्यायमूर्ति बी.आर. गवई होंगे देश के अगले मुख्य न्यायाधीश, 14 मई को लेंगे शपथ

    भारत के सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी.आर....

    Related Articles