ऋषिकेश: सीएम धामी पहुंचे परमार्थ निकेतन, स्वर्गाश्रम में करेंगे द बीटल्स, द गंगा फेस्टिवल का उद्घाटन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात की। इसके बाद अब सीएम धामी स्वर्गाश्रम में द बीटल्स, द गंगाफेस्टिवल का उद्घाटन करेंगे। आयोजन से चौरासी कुटिया को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। महोत्सव में करीब 15 देशों से विदेशी मेहमान शिरकत करेंगे।

महोत्सव में स्वर्गाश्रम और लक्ष्मणझूला क्षेत्र में संचालित योग केंद्र के योगाचार्याें और योग साधकों को भी बुलाया गया है। संगीत प्रस्तुति संग स्थानीय उत्पाद का स्टॉल लगाया जाएगा, साथ ही मोटे अनाज से बने व्यंजन परोसे जाएंगे।

28 अक्तूबर को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज भी उपस्थित रहेंगे। महोत्सव के दौरान योग, ध्यान, पर्यटन के अतिरिक्त नमामि गंगे पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विदेशी पर्यटकों के लिए भी पश्चिमी संगीत के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें बीटल्स से संबंधित संगीत और भावातीत योग, ध्यान के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी। महोत्सव वानप्रस्थ आश्रम, परमार्थ निकेतन और महर्षि महेश योगी की बीटल्स कुटिया में होंगे।

मुख्य समाचार

राशिफल 23-05-2025: कैसा रहेगा आप का आज का राशिफल, जानिए

मेष राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी....

IPL 2025 LSG Vs GT: एलएसजी ने जीटी को 33 से हराया, मिशेल मार्श का ताबड़तोड़ शतक

अहमदाबाद| आईपीएल 2025 का 64वां मुकाबला गुजरात टाइटंस (जीटी)...

23 मई 2025 पंचांग: जानें आज का शुभ मुहूर्त, कैलेंडर-व्रत और त्यौहार

पंचांग- तिथि एकादशी, 22:26 तक नक्षत्र उत्तरभाद्रपदा, 15:49 तक योग प्रीति, 18:31 तक प्रथम करण बावा, 11:51...

सीएम धामी ने 112 नवनियुक्त परिवहन आरक्षियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास के मुख्य...

विज्ञापन

Topics

More

    IPL 2025 LSG Vs GT: एलएसजी ने जीटी को 33 से हराया, मिशेल मार्श का ताबड़तोड़ शतक

    अहमदाबाद| आईपीएल 2025 का 64वां मुकाबला गुजरात टाइटंस (जीटी)...

    राशिफल 23-05-2025: कैसा रहेगा आप का आज का राशिफल, जानिए

    मेष राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी....

    23 मई 2025 पंचांग: जानें आज का शुभ मुहूर्त, कैलेंडर-व्रत और त्यौहार

    पंचांग- तिथि एकादशी, 22:26 तक नक्षत्र उत्तरभाद्रपदा, 15:49 तक योग प्रीति, 18:31 तक प्रथम करण बावा, 11:51...

    Related Articles