उत्तराखंड में मानसून की विदाई से पहले तेज बारिश की संभावना, जानें आज का मौसम

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में शुक्रवार को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, चमोली, और नैनीताल जिलों के कुछ इलाकों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा कुमाऊं के बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस पूर्वानुमान के मद्देनजर, लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मानसून की विदाई से पहले पर्वतीय जिलों में तेज बारिश की संभावना है। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में चटक धूप से गर्मी बढ़ सकती है, जो लोगों को परेशान कर सकती है।

बारिश के चलते प्रदेश की सड़कों की स्थिति बेहद खराब हो गई है। कई हाईवे जगह-जगह बंद हो चुके हैं और भूस्खलन के कारण लोगों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर गंगोत्री, यमुनोत्री, और बदरीनाथ हाईवे पर बोल्डर और पत्थर गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। कुछ स्थानों पर बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) सड़कें खोलने में लगी हुई है, जबकि कई जगह फंसे लोग स्वयं ही रास्ता खोलने की कोशिश कर रहे हैं। लगातार गिर रहे बोल्डर और पत्थरों के कारण सड़क पर यात्रा करना अत्यंत कठिन हो गया है।

मुख्य समाचार

भारत का पानी अब बाहर नहीं जाएगा: सिंधु जल संधि पर पीएम मोदी का बड़ा बयान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार सिंधु जल संधि...

बलूचिस्तान में IED धमाके में 7 पाक सैनिकों की मौत, सेना ने की पुष्टि

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हुए एक घातक IED...

विज्ञापन

Topics

More

    बलूचिस्तान में IED धमाके में 7 पाक सैनिकों की मौत, सेना ने की पुष्टि

    पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हुए एक घातक IED...

    Related Articles