सीएम धामी की बड़ी घोषणा, महिला हिंसा और बाल विवाह की सूचना देने और रोकने वाले होंगे सम्मानित

उत्तराखंड सरकार महिलाओं व बच्चों के प्रति हिंसा और बाल विवाह की सूचना देने एवं इसे रोकने का प्रयास करने वालों को सम्मानित करेगी।

बता दे कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के तहत महिला सशक्तीकरण एवं सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी घोषणा की है। इसी के साथ सीएम ने कहा हम उस संस्कृति के साधक हैं, जहां पुरुष की परिकल्पना नारी के बिना अधूरी मानी जाती है।

मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाली मानसिक और शारीरिक हिंसा की घटनाओं को सक्षम स्तर पर सूचित करते हुए रोकने का प्रयास करने वाले व्यक्ति को महिला सुरक्षा प्रहरी के रूप में जाना जाएगा। साथ ही सरकार की ओर से ऐसे व्यक्ति या समूह को विशेष अवसरों पर सम्मानित किया जाएगा।

इसके अलावा समाज की कुरीति, बाल विवाह की पूर्वसूचना पुलिस को देने वाले या रोकने का प्रयास करने वाले व्यक्ति या संस्था को दस हजार रुपये की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। इन कार्यों में विशेष योगदान देने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों को भी प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

हालांकि सीएम ने कहा किसी समाज या राज्य की रीढ़, उसकी सशक्त महिलाएं हैं। यदि किसी राज्य की नारी शक्ति प्रगति कर रही है तो उस राज्य का विकास सुनिश्चित है, उसे कोई रोक नहीं सकता।

उत्तराखंड के निर्माण में महिलाओं ने अपना विशेष योगदान दिया है। एक ओर जहां प्रदेश की मातृशक्ति ने पूरे समाज को विपरीत परिस्थितियों में जीना सिखाया, जूझना सिखाया, वहीं दूसरी ओर हर परिस्थिति में जीतना भी सिखाया है। राष्ट्र-निर्माण में महिलाएं, पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अहम भूमिका निभा रही हैं।

Related Articles

Latest Articles

डूंगरपुर मामला: आजम खान को 10 साल की सजा, 14 लाख का जुर्माना

0
रामपुर| गुरुवार को जेल में बंद आजम खान को डूंगरपुर मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई. साथ ही कोर्ट ने...

केन्द्रीय कर्मचारियों की फिर आई मौज, जुलाई में इतनी बढ़ जाएगी सैलरी

0
जुलाई माह केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए बेहद खास होता है. क्योंकि इस माह में कर्मचारियों के खाते में जमकर धनवर्षा होती है. इस ...

उत्तराखंड की फूलों की घाटी में खिल गए फूल, पर्यटक एक जून से कर सकेंगे दीदार

0
फूलों की घाटी, जो विश्व धरोहर स्थलों में से एक है, इस समय विभिन्न प्रजातियों के फूलों की बहार छाई हुई है। जब पर्यटक...

चारधाम यात्रा में वीआईपी दर्शन पर 10 जून तक रोक, मुख्य सचिव सभी राज्यों को...

0
चारधाम यात्रा से संबंधित एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों...

दिल्ली: कोर्ट ने केजरीवाल की अर्जियों पर ईडी से मांगा जवाब, एक जून को...

0
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर गुरुवार को ईडी को नोटिस जारी किया है। यह याचिका आबकारी नीति...

बिहार: बीते 24 घंटे में 14 मौतें, कई जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट,...

0
बिहार में जारी हीट वेव ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जिससे लोग अत्यधिक परेशानी का सामना कर रहे हैं। मौसम विभाग ने...

उत्तराखंड: सीएम धामी पहुंचे दरबार साहिब, दरबार में सेवा कर सुनी गुरुवाणी

0
बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंजाब के लोकसभा चुनाव प्रचार के तहत अमृतसर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हरमंदिर...

दिल्ली को हरियाणा की मनमानी ने आपात स्थिति में डाल दिया, AAP केंद्र को...

0
दिल्ली के नागरिक वर्तमान में दोहरी समस्या का सामना कर रहे हैं। एक तरफ तोषणकारी गर्मी ने जनजीवन को मुश्किल बना दिया है, वहीं...

तुंगनाथ में श्रद्धा और अभिषेक ने भरतनाट्यम कर बनाया रिकॉर्ड, अगला लक्ष्य पंचकेदार

0
तुंगनाथ जो कि दुनिया के सबसे ऊंचे शिव मंदिर में दो युवा कलाकारों, श्रद्धा बछेती और अभिषेक यादव ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर...

वट सावित्री व्रत 2024: कब है वट सावित्री व्रत! जानिए पूजा विधि-मुहूर्त

0
वट सावित्री व्रत, जिसे सावित्री अमावस्या या वट पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है, इस साल ये व्रत 6 जून 2024 को...